फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump schemed to corrupt 2016 election prosecutors say in hush money trial

USA: एडल्ट स्टार को पैसे देकर मुंह बंद कराने का मामला, वकीलों का आरोप- ट्रंप ने चुनाव के दौरान तोड़ा कानून

Mon, 22 Apr 2024 09:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 22 Apr 2024 09:36 PM IST
सार

USA: कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने कहा कि ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि डेनियल अवैध संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रखें।

विज्ञापन
Trump schemed to corrupt 2016 election prosecutors say in hush money trial
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डाउनटाउन कोर्ट में गुप्त धन से संबंधित मामले में सुनवाई हो रही है। इस दौरान वकीलों ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक एडल्ट स्टार को गुप्त धन के भुगतान के मामले को क्यों छुपाया और कैसे 2016 के चुनाव अभियान के दौरान कानून तोड़ा। किसी भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर इस तरह का पहला आपराधिक मुकदमा चल रहा है। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने लगाए यह आरोप 
सुनवाई के दौरान वकील मैथ्यू कोलांगलो ने बताया कि ये पूरी तरह से साजिश और धोखेबाजी से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार करने के लिए एक आपराधिक योजना बनाई। इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप के वकील भी अपनी दलीलें कोर्ट में रखेंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह ट्रंप के चार आपराधिक मुकदमों में से एकमात्र मुकदमा हो सकता है, जिस पर सुनवाई होनी है। अगर ट्रंप इस मामले में दोषी करार दिए जाएंगे तो उनकी उम्मीदवार पर खतरा पैदा हो सकता है। पूर्व राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से पूरे देश की अदालतों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


‘स्टार्मी डेनियल को दिए 130,000 डॉलर’
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टॉर्मी डेनियल ट्रंप के साथ अवैध संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रखें। इस मामले में ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा गया है कि 2016 के चुनाव के दौरान ट्रंप ऐसे ही कुछ मामलों का सामना कर रहे थे।  न्यायमूर्ति जुआन मर्चन ने फैसला सुनाया कि यदि ट्रंप गवाही देते हैं तो अभियोजक उनसे दो अन्य अदालती मामलों के बारे में पूछ सकेंगे। इनमें से पहला मामला धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें ट्रंप ने अपनी अचल संपत्ति का गलत ब्यौरा दिया था। इसके अलावा दूसरा मामला लेखिका ई. जीन कैरोल से जुड़ा है, जिनके बलात्कार के आरोप लगाने के बाद ट्रंप को बदनाम किया।


‘ट्रंप और कोहेन ने रची बड़ी साजिश’
अभियोजकों ने कहा है कि डेनियल को भुगतान करना ट्रंप और कोहेन द्वारा रची गई एक व्यापक रणनीति का  का हिस्सा था। इस रणनीति के तहत तय किया गया था कि जो भी व्यक्ति ट्रंप के के लिए हानिकारक लगे, उसे पैसे देकर उसका मुंह बंद कराया जाए। आगे कहा गया है कि इस चाल के तहत ट्रंप ने डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को हराया। अभियोजन पक्ष के वकील कोलांगेलो ने कहा कि ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने कोहेन को कानूनी कार्यों में खर्च के लिए धनराशि दी थी, जबकि यह झूठ है। कोलांगेलो ने ट्रंप पर डेनियल को भुगतान के लिए अपने खर्च को गलत तरीके से दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। अभियोजक का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ने तथ्यों को छुपाने के लिए ऐसा काम किया। 
ट्रंप की बचाव टीम के अनुसार, अभियोजकों ने कुल मिलाकर कम से कम 20 गवाहों को बुलाने की योजना बनाई है। मुकदमा छह से आठ सप्ताह तक चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed