फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says long VP shortlist includes Vivek Ramaswamy, Tim Scott & Ron DeSantis

US: उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए रामास्वामी सहित इन नामों पर विचार कर रहे ट्रंप, बोले- सभी अच्छे लोग

Wed, 21 Feb 2024 04:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Feb 2024 04:05 PM IST
सार

US: भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी उन नामों में शामिल हैं, जिन पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के लिए विचार कर रहे हैं। आयोवा कॉकस के परिणामों के बाद रामास्वामी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए थे। 

विज्ञापन
Trump says long VP shortlist includes Vivek Ramaswamy, Tim Scott & Ron DeSantis
कार्यक्रम की होस्ट लौरा इंग्राहम के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : फेसबुक/लौरा इंग्राहम

विस्तार

अमेरिका में इस साल आम चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इस बीच, खबर है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप चुनाव में उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इन छह संभावित उम्मीदवारों का लिया नाम
ट्रंप मंगलवार को फॉक्स न्यूज के टाउन हॉल में भाग ले रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम की होस्ट ने उनसे उपराष्ट्रपति पद के छह संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछा। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने साउथ कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस, हवाई की पूर्व प्रतिनिधि तुलसी गबार्ड, भारतीय-अमेरिकी बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी, फ्लोरिडा के प्रतिनिधि बायरन डोनाल्ड्स और साउथ डकोटा के गवर्नर क्रिस्टी नोम का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटे थे रामास्वामी
इस दौरान ट्रंप ने एक अन्य भारतीय अमेरिकी नेता निक्की हेली का नाम नहीं लिया, जो अब भी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार की दौड़ में हैं। इस जनवरी में आयोवा कॉकस में रामास्वामी ने खराब प्रदर्शन किया था। जिसके बाद वह न केवल रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से पीछे हटे, बल्कि उन्होंने ट्रंप को समर्थन देने का भी एलान किया था। आयोवा कॉकस में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत दर्ज की थी और वह पहले नंबर रहे थे। 

विज्ञापन

सभी नाम शॉर्टलिस्ट में हैं..
फॉक्स न्यूज टाउन हॉल की होस्ट लौरा इंग्राहम ने उनसे पूछा कि क्या वे सभी (उपराष्ट्रपति पद के छह संभावित उम्मीदवार) आपकी शॉर्टलिस्ट में हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, वे (शॉर्टलिस्ट में) हैं। ईमानदारी से कहूं तो वे सभी अच्छ लोग हैं। वे सभी मजबूत लोग हैं। इससे पहले अगस्त 2023 में रामास्वामी ने संकेत दिया था कि अगर वह रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं बनते हैं, तो वे किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दौड़ में होंगे। 

दौड़ से पीछे हटने को तैयार नहीं हेली
आयोवा कॉकस में डेसैंटिस दूसरे स्थान पर थे। राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने से पहले डेसैंटिस और ट्रंप ने एक साल तक एक-दूसरे पर खूब हमले बोले थे। हालांकि, आयोवा कॉकस के परिणामों के बाद डेसैंटिस ने ट्रंप को समर्थन दिया है। वहीं, ट्रंप ने भी उनपर हमले करना बंदर दिया है। वहीं, निक्की हेली की बात करें तो उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी वापस लेने से इनकार किया है। पिछले हफ्ते साउथ कैरोलिना में उन्होंने व्हाइट हाउस की दौड़ में बने रहने का संकल्प दोहराया। इस दौड़ में ट्रंप अभी उनसे बहुत आगे चल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed