{"_id":"5d021b29bdec226d83263b07","slug":"trump-said-he-can-take-information-about-opposition-candidate-from-another-country-in-2020-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव 2020: ट्रंप ने कहा, विपक्षी उम्मीदवार के बारे में विदेश से लेना चाहेंगे सूचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति चुनाव 2020: ट्रंप ने कहा, विपक्षी उम्मीदवार के बारे में विदेश से लेना चाहेंगे सूचना
Thu, 13 Jun 2019 03:15 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 13 Jun 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Instagram
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार के बारे में किसी विदेशी सरकार से सूचना स्वीकार करना चाहेंगे। बता दें ट्रंप खुद 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ये बात कहते आ रहे हैं कि उनकी जीत में रूस ने किसी प्रकार की मदद नहीं की है।
विज्ञापन
अमेरिका के विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर ने साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप और ट्रंप के प्रचार अभियान में उसकी मिलीभगत के आरोपों पर करीब दो सालों तक जांच की है। इसपर उन्होंने एक रिपोर्ट भी तैयार की है। जो हाल ही में काफी चर्चा में भी रही।
विज्ञापन
रूस से संबंधित मुद्दा बीते दो साल से ट्रंप का पीछा करता रहा है और अब उनकी नई टिप्पणी से एक बार फिर यह दिखा है कि उन्हें चुनाव के दौरान किसी विदेशी ताकत से मदद लेने में कुछ गलत नजर नहीं आता।
विज्ञापन
एबीसी न्यूज ने ट्रंप से पूछा कि यदि रूस या चीन जैसा कोई देश इस तरह की सूचना की पेशकश करे तो वह क्या करेंगे। इसपर ट्रंप ने कहा, "मेरा मानना है कि शायद आप सुनना चाहेंगे... सुनने में कुछ भी गलत नहीं है।" उन्होंने इस बात से इनकार किया कि यह अमेरिका के चुनाव में किसी विदेशी हस्तक्षेप जैसा है।
ट्रंप ने कहा, "यह कोई हस्तक्षेप नहीं है, उनके पास सूचना है तो मेरा मानना है कि मैं इसे लूंगा।"