फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump-Putin Alaska Meet: Anchorage city turned into a fortress 300 KM no fly zone

Trump-Putin: 300 KM का नो फ्लाई जोन...पुतिन से पहले अलास्का पहुंची उनकी कार, किले में तब्दील हुआ एंकोरेज शहर

Fri, 15 Aug 2025 10:00 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 10:00 PM IST
सार

Trump-Putin Alaska Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाली बहुप्रतीक्षित बैठक से पहले अलास्का के एंकोरेज में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शहर को अभेद्य किले में बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Trump-Putin Alaska Meet: Anchorage city turned into a fortress 300 KM no fly zone
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात करने के लिए अलास्का के शहर एंकोरेज के लिए रवाना हो चुके हैं। पूरी दुनिया की निगाहें इस वक्त इस शहर पर हैं। ट्रंप और पुतिन की ये मुलाकात और रूस के साथ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के भविष्य को तय करने वाली है। यह मुलाकात आज रात करीब 1 बजे ( भारतीय समय के मुताबिक) होगी। पुतिन फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पहली बार पश्चिमी भूमि पर कदम रखने वाले हैं।
विज्ञापन

Trump-Putin Alaska Meet: Anchorage city turned into a fortress 300 KM no fly zone
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI/रॉयटर्स

एलमेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य बेस पर होगी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप और पुतिन के बीच बैठक एल्मेडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य बेस पर होगी। अलास्का में अमेरिका का यह सबसे बड़ा सैन्य बेस है और शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ की निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के सुबह 10.10 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचने की उम्मीद है, जबकि पुतिन 50 मिनट बाद पहुंचेंगे। ये बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू होने की संभावना है। पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि ट्रंप और पुतिन की बातचीत अलास्का में कम से कम 6-7 घंटे तक चल सकती है। रूस को उम्मीद है यह बैठक अच्छे नतीजों के साथ खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trump-Putin Alaska Meet: Anchorage city turned into a fortress 300 KM no fly zone
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

अभेद्य किले में तब्दील हुआ एंकोरेज शहर
एंकोरेज शहर इस वक्त पूरी तरह से अभेद किले में तब्दील हो चुका है। शहर के चप्पे-चप्पे पर अमेरिकन सीक्रेट सर्विस और रूस की सिक्योरिटी फोर्स मौजूद है। बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन से पहले अलास्का के एंकोरेज के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया है। शहर के 300 किमी के इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। संघीय प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से अगले दिन सुबह 6.45 बजे (स्थानीय समय) तक अस्थायी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अलास्का से 88 किमी दूर आनादिर में रूसी फाइटर जेट को तैनात किया गया है। साइबर सुरक्षा के लिए बेस से इंटरनेट की कनेक्टिविटी खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन

पुतिन से पहले पहुंची उनकी कार
पुतिन के अलास्का पहुंचने से पहले उनकी बख्तरबंद लिमोजिन कार रूसी कार्गो विमान से पहुंच गई है। पुतिन के साथ उनकी एफएसओ (फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस) यूनिट आएगी। यह एजेंसी पुतिन की हर विदेश यात्रा को सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, बैठक में इस्तेमाल होने वाले पानी की बोतल और कप भी पुतिन की टीम की तरफ से सील किए जाएंगे। दोनों नेताओं को समान सुरक्षा प्रोटोकॉल दिए गए हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने वाहन, ट्रांसलेटर और होल्ड रूम लेकर आए हैं। 

Trump-Putin Alaska Meet: Anchorage city turned into a fortress 300 KM no fly zone
मार्को रुबियो, सर्गेई लावरोव, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई/ पीटीआई

बैठक में ये सदस्य होंगे मौजूद
इस बैठक में अमेरिका की ओर से विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, सीआईए प्रमुख हॉवर्ड लुटनिक, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ट्रंप के दोस्त और शांति वार्ता के दूत स्टीव विटकॉफ शामिल होंगे। वहीं पुतिन के साथ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव और आर्थिक सलाहकार किरिल दिमित्रिएव भी मौजूद रहेंगे।
 
ये भी पढ़ें: क्लिंटन से ट्रंप तक: 25 साल में पांच अमेरिकी राष्ट्रपति देख चुके हैं पुतिन, जानें किससे-कब-क्या हुई चर्चा?

Trump-Putin Alaska Meet: Anchorage city turned into a fortress 300 KM no fly zone
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

शहर के होटल हुए फुल और कार पार्किंग के लिए जगह पड़ी कम
ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के चलते एंकोरेज में इस समय भारी भीड़ भी देखने को मिल रही है। शहर में सीमित होटल और वाहन के होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। एंकोरेज में इस वक्त होटल और गाड़ियां दोनों की भारी कमी है। इसके साथ टूरिस्ट सीजन भी चल रहा है। जिसके कारण होटल फुल हो चुके हैं। शहर में अधिक कार आने से पार्किंग की भी दिक्कतें हो रही हैं। सीक्रेट सर्विस एजेंट शहर के हर चौराहों पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed