फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump posts video with an image of a hog-tied Biden drawing a rebuke from Democrat's campaign

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, जमकर हुई आलोचना; बाइडन समर्थक बोले- होश में आओ

Sat, 30 Mar 2024 09:03 AM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 30 Mar 2024 09:03 AM IST
सार

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडन एक जानवर से बंधे नजर आ रहे हैं। इसके बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन
Trump posts video with an image of a hog-tied Biden drawing a rebuke from Democrat's campaign
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। दरअसल ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें ट्रक पर जानवर से बंधे राष्ट्रपति जो बाइडन की तस्वीर दिख रही है। जैसे ही ट्रंप ने यह पोस्ट की तो बाइडेन के सोशल मीडिया ग्रुप ने उनकी जमकर आलोचना की। 

विज्ञापन


ट्रंप ने क्या पोस्ट किया?
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह वीडियो गुरुवार को लॉन्ग आइलैंड, न्यूयॉर्क में लिया गया था। पोस्ट किए गए वीडियो में ‘ट्रम्प 2024’ लिखा है। इसके अलावा वीडियो में झंडों से सजा एक ट्रक नजर आ रहा है। वाहन के पीछे हाथ और पैर बंधे बाइडन की तस्वीर लगी हुई है।
विज्ञापन


बाइडन ने साधा ट्रंप पर निशाना 
बाइडन ने अपने भाषणों में इस बात पर भी जोर दिया कि 2020 के चुनावों में अपनी हार से बौखलाए ट्रंप की वजह से अमेरिका की राजधानी पर हमला हुआ। बता दें कि 2020 में ट्रंप की हार के दो महीने बाद उनके समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल बिल्डिंग पर हमला किया था। यह हमला 6 जनवरी, 2021 को किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप गुट भी हुआ हमलावर 
उधर ट्रंप अभियान के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने इस मामले में डेमोक्रेट्स को सनकी करार दिया है। उनके मुताबिक सत्ता के सिहांसन पर बैठे लोगों ने ट्रंप के खिलाफ घृणित हिंसा का अभियान छेड़ा हुआ है।

इससे पहले ट्रंप ने मार्च महीने की शुरुआत में ओहायो में एक रैली की थी। इस दौरान उन्होंने ने कहा था कि उनका व्हाइट हाउस जाना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि अगर बाइडन का दूसरा कार्यकाल आया, तो यह देश के लिए विनाशकारी साबित होगा। ट्रंप ने बाइडन की तुलना एडॉल्फ हिटलर से की थी। उन्होंने कहा कि अप्रवासियों को लेकर बाइडन का साफ इरादा है कि हमारे देश के खून में जहर घोला जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed