{"_id":"639065d47f0fb250e5499056","slug":"trump-now-directly-challenging-us-constitution-demand-for-reinstatement-of-presidence-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: अब सीधे अमेरिकी संविधान को चुनौती दे रहे हैं ट्रंप?, कर रहे राष्ट्रपति पद पर बहाली की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: अब सीधे अमेरिकी संविधान को चुनौती दे रहे हैं ट्रंप?, कर रहे राष्ट्रपति पद पर बहाली की मांग
Wed, 07 Dec 2022 03:38 PM IST
Atul Sinha
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला वॉशिंगटन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला वॉशिंगटन
Published by: Atul Sinha
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:38 PM IST
सार
ट्रंप ने बीते शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति पद पर उन्हें बहाल करने के लिए संविधान को स्थगित किया जा सकता है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर अपना बयान पोस्ट किया था। ह्वाइट हाउस ने कहा है कि संविधान पर हमला करना देश की आत्मा के खिलाफ है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के पिछले चुनावी नतीजे को पलट कर उन्हें बहाल करने के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आह्वान को लेकर अब उनकी रिपब्लिकन पार्टी में भी हलचल शुरू हो गई है। रिपब्लिकन पार्टी का एक धड़ा उनके इस आरोप से सहमत है कि ऐसा आह्वान करके ट्रंप सीधे अमेरिकी संविधान को चुनौती दे रहे हैं।
ट्रंप ने बीते शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति पद पर उन्हें बहाल करने के लिए संविधान को स्थगित किया जा सकता है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर अपना बयान पोस्ट किया था।
पार्टी के कई सांसद मांग से असहमत
रिपब्लिकन पार्टी में दो दिन तक ट्रंप के इस बयान पर चुप्पी रही, लेकिन सोमवार को कई सांसदों ने इससे असहमति जताई। इसके बावजूद उनमें से किसी सांसद ने 2024 के चुनाव के लिए ट्रंप की उम्मीदवारी का विरोध नहीं किया है। ट्रंप 2024 के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
रिपब्लिकन सीनेटर रॉय ब्लंट ने ट्रंप को संबोधित करते हुए एक बयान में कहा- 'मेरी राय में आपने 'ट्रंप' संविधान की शपथ ली थी- ऐसा आपने अस्थायी रूप से नहीं किया था। मैं इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई पूर्व राष्ट्रपति इस तरह का बयान देगा।' एक अन्य रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा-'मुझे नहीं मालूम कि कोई भी व्यक्ति ऐसी बात क्यों कहेगा? पूर्व राष्ट्रपति को तो ऐसा नहीं कहना चाहिए। यह गैर-जिम्मेदाराना है।'
2020 में फर्जी ढंग से हराने का आरोप दोहराया
ट्रूथ सोशल पर लिखे अपने पोस्ट में ट्रंप ने अपना यह आरोप दोहराया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें फर्जी तरीके से हराया गया। उन्होंने कहा- इसलिए अगर संविधान को स्थगित कर मुझे राष्ट्रपति पद पर वापस लाया जाता है, तो यह उचित होगा। उन्होंने कहा- चुनाव में धोखाधड़ी इतने बड़े पैमाने पर हुई कि उससे सभी नियमों, विनियमों और अनुच्छेदों को रद्द करने का आधार बनता है। इनमें संविधान में लिखित नियम, विनियम और अनुच्छेद भी शामिल हैं।
हंटर बाइडन के भ्रष्ट आचरण को इसलिए दबाया गया : मस्क
ट्रंप के इस बयान से एक दिन पहले ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कई दस्तावेज जारी करते हुए यह दावा किया था कि पूर्व प्रबंधन के तहत ट्विटर ने जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के भ्रष्ट आचरण के बारे में न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार की तरफ से किए गए खुलासों को दबाया। आरोप है कि बाइडन की चुनावी संभावनाएं कमजोर ना हों, इसलिए डेमोक्रेटिक पार्टी समर्थक मीडिया समूहों ने इस खबर को दबा दिया।
अपनी ही पार्टी को असहज कर दिया
रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप समर्थक खेमे को इस खुलासे से प्रचार का एक बड़ा मुद्दा मिला है। इसी बीच ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी का मुद्दा उछाल दिया है, लेकिन विश्लेषकों की राय है कि इस क्रम में संविधान स्थगित करने की बात कह कर पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया है। ट्रंप विरोधी खेमे से जुड़े वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता मिट रोमनी ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऐतिहासिक रूप से संविधान की संरक्षक रही है। ट्रंप ने अब जो बयान दिया है, वह उनके रिपब्लिकन होने के दावे के खिलाफ जाता है।
व्हाइट हाउस ने बताया निंदनीय
इस बीच, ह्वाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि संविधान पर हमला करना देश की आत्मा के खिलाफ है, सबको इसकी निंदा करनी चाहिए।