फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Meets Netanyahu at Mar-a-Lago, Talks Focus on Middle East Crisis and Security

Trump-Netanyahu Meet: 'जल्द शुरू होगा गाजा शांति योजना का दूसरा चरण'; फ्लोरिडा में ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात

Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाम बीच (फ्लोरिडा)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाम बीच (फ्लोरिडा) Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्राइल पीएम नेतन्याहू की मेजबानी की। उन्होंने कहा कि गाजा शांति प्लान का दूसरा फेज जल्द ही शुरू होगा। बातचीत हमास के हथियार खत्म करने, गाजा को फिर से बनाने और युद्ध के बाद के शासन पर फोकस रही।

विज्ञापन
Trump Meets Netanyahu at Mar-a-Lago, Talks Focus on Middle East Crisis and Security
ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा शांति योजना का दूसरा चरण जितनी जल्दी हो सके शुरू किया जाएगा। यह बयान उन्होंने फ्लोरिडा स्थित अपने निजी आवास मार-ए-लागो में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी के दौरान दिया। यह लगातार दूसरा दिन है जब ट्रंप ने युद्धग्रस्त देशों के नेताओं से मुलाकात की है।

विज्ञापन

नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने साफ कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए हमास का निरस्त्रीकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा हमें गाजा के लिए शांति योजना पर तेजी से काम करना होगा, लेकिन इसके लिए हमास को हथियार छोड़ने होंगे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि गाजा के पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

मार-ए-लागो पहुंचने से पहले नेतन्याहू ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे बेहद सकारात्मक बैठक बताया। हालांकि मिस्र में गाजा को लेकर शांति समझौता होने के महीनों बाद भी क्षेत्र में हालात पूरी तरह स्थिर नहीं हैं। इस्राइल की सैन्य कार्रवाइयां अब भी जारी हैं और गाजा का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत में समझौते के दूसरे चरण पर खास ध्यान दिया गया, जिसमें हमास का निरस्त्रीकरण, युद्ध के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और पुनर्निर्माण की रूपरेखा शामिल है।



ये भी पढ़ें:- Year Ender 2025: युद्ध, सत्ता परिवर्तन और टैरिफ… दुनिया की 10 सबसे बड़ी खबरें जिन पर सबसे ज्यादा हुई चर्चा

एक दिन पहले जेलेंस्की से भी शांति वार्ता
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी शांति वार्ता को लेकर बातचीत की थी। ऐसे में लगातार दो दिनों तक इस्राइल और यूक्रेन जैसे संघर्षग्रस्त देशों के नेताओं से मुलाकात को अमेरिकी कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि मिस्र में गाजा को लेकर शांति समझौता होने के महीनों बाद भी क्षेत्र में हालात पूरी तरह स्थिर नहीं हैं। इजरायल की सैन्य कार्रवाइयां अब भी जारी हैं और गाजा का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत में समझौते के दूसरे चरण पर खास ध्यान दिया गया, जिसमें हमास का निरस्त्रीकरण, युद्ध के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और पुनर्निर्माण की रूपरेखा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed