फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump made right decision to stop soleimani from terror campaign

जनरल सुलेमानी के आतंक को रोकने के लिए ट्रंप का फैसला एकदम सही : माइक पोम्पियो

Tue, 07 Jan 2020 06:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jan 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
Trump made right decision to stop soleimani from terror campaign
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)

अमेरिका द्वारा जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान बदले की आग में जल रहा है। दोनों देशों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों देश एक-दूसरे को युद्ध की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


इन सब के बीच अब अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ट्रंप के द्वारा लिए गए फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि सुलेमानी के आतंक को रोकने के लिए उसे मारने का फैसला बिल्कुल सही था।
विज्ञापन


पोम्पियो ने बगदाद एयरपोर्ट पर किए गए एयरस्ट्राइक को सही ठहराते हुए कहा कि सुलेमानी को मारने का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि वह अमेरिका सहित पड़ोसी देशों में अपना आतंक फैलाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार पोम्पियो, सुलेमानी के खात्मे के लिए एक महीना पहले ही सैन्य अभियान चलाना चाहते थे लेकिन अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव होने के कारण ट्रंप ने सहमति नहीं दी।  

लेकिन अपने दूतावास पर हमले के बाद ट्रंप और पोम्पियो एक्शन मोड में आ गए और इस हमले की साजिश का शक पूरी तरह से ईरानी जनरल सुलेमानी और अबु महदी पर आकर टिकी थी।  

अब पोम्पियो और ट्रंप सुलेमानी को खत्म करने के लिए योजना बनाने लगे और इस दौरान दोनों नेताओं में कई बार बात हुई। फिर 29 दिसंबर को पोम्पियो अपने अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति ट्रंप से उनके फ्लोरिडा स्थित निजी क्लब में मुलाकात की और यहीं पर सारी योजनाएं बनाई गईं फिर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।


बता दें कि ईरानी जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। ईरान ने तो अपने नेता की हत्या के बाद लाल झंडे लगाकर युद्ध तक की घोषणा भी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed