फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump issued a new government order to stop the funding of terrorists

आतंकियों की फंडिंग रोकने को लेकर ट्रंप ने नया शासकीय आदेश किया जारी

Wed, 11 Sep 2019 01:10 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 11 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Trump issued a new government order to stop the funding of terrorists
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया शासकीय आदेश जारी किया है, जो आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों को धन मुहैया कराने वालों पर लगाम लगाने, उनकी पहचान करने, उन्हें प्रतिबंधित करने और दुनियाभर में आतंकवाद के साजिशकर्ताओं को रोकने की देश की क्षमता को बढ़ाएगा।

विज्ञापन


ट्रंप ने 9/11 की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को यह नया शासकीय आदेश जारी किया। इस नए आदेश का इस्तेमाल करने हुए प्रशासन ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सहित 11 आतंकवादी समूहों के 20 से अधिक सदस्यों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने कहा कि इससे सरकार को आतंकवादी समूहों के सदस्यों और आतंकवादी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में म्नुचिन ने कहा कि विशेष रूप से, हमारे पास 11 से अधिक आतंकवादी संगठनों के सदस्यों, ऑपरेटिव और फाइनेंसर के नाम हैं, जिनमें ईरान के कुर्द बल, हमास, आईएसआईएस, अल कायदा और उनके सहयोगी शामिल हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले से कई अधिक कदम उठाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद की पहुंच अर्थ तंत्र तक हो होने पाए इस दिशा में विभाग अपने प्रयास बढ़ा रहा है। इस बीच, पोम्पिओ ने शासकीय आदेश को सितम्बर 2001 के बाद से आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए उठाया गया सबसे महत्वपूर्ण कदम बताया।


गौरतलब है कि 11 सितम्बर 2001 को अमेरिका पर भीषण आतकंवादी हमले हुए थे। इसके बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का पतन हुआ था। आज 18 साल बाद भी करीब 14,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed