फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world News: Trump did not invited facebook and twitter in social media summit

ट्रंप ने किया सोशल मीडिया समिट का आयोजन, फेसबुक और ट्विटर को नहीं बुलाया

Fri, 12 Jul 2019 12:01 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
world News: Trump did not invited facebook and twitter in social media summit
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया समिट का आयोजन किया था। जिसका आयोजन व्हाइट हाउस में किया गया। इस समिट में सोशल मीडिया के कुछ गिने चुने लोगों को बुलाया गया, लेकिन हैरानी इस बात की है कि यहां फेसबुक और ट्विटर को इससे दूर रखा गया।

विज्ञापन

चुनौतियों से निपटने के लिए आयोजन

व्हाइट हाउस का कहना है कि इस कार्यक्रम का आयोजन सोशल मीडिया में बढ़ रही चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया था। ट्रंप की खास बात ये है कि वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। वो अमेरिका के नीतिगत फैसलों से लेकर और अपने विचार तक सब शेयर करते हैं। वो कई बार फेसबुक और ट्विटर पर भी भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन


ट्रंप कहते रहे हैं कि फेसबुक और ट्विटर रिपब्लिकन विचारों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं। इन दोनों को आमंत्रित ना किए जाने के चलते समिट की आलोचना की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें हिस्सा लेने वालों में दक्षिणपंथी विचारधारा के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप एक और वजह से ट्रोल हो रहे हैं। ट्रंप ने किडनी की बीमारी के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन वो कार्यक्रम में कुछ ऐसा बोल गए जिसके कारण उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल ट्रंप ने कहा कि, "किडनी की दिल में खास जगह है।" जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed