फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump decides to withdraw united states troops form germany

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी से अमेरिकी सेना हटाने का फैसला लिया

Sat, 06 Jun 2020 09:45 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Jun 2020 09:45 AM IST
सार

  • अमेरिका ने जर्मनी से अपनी सेना हटाने का फैसला लिया
  • दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोपियन नेशन में तैनात है अमेरिकी सेना
  • शुक्रवार तक जर्मनी को इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई

विज्ञापन
donald trump decides to withdraw united states troops form germany
डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों को वापस लेने का फैसला किया - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी में तैनात अमेरिकी सेना को हटाने का फैसला किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इस बात का दावा किया है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोपियन नेशन में अमेरिकी सेना की तैनाती है और मौजूदा हाल में 34,500 वहां तैनात हैं। ट्रंप के इस फैसले के बाद जर्मनी में से 25,000 सैनिक हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका सितंबर महीने से इस फैसले पर विचार कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जर्मनी चांसलर एंजेला मार्केल के जी7 समिट में ना आने के बाद यह फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप जून के अंत में वॉशिंगटन में जी7 बैठक को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन



ट्रंप के प्रशासन ने बताया कि व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन की ओर से हस्ताक्षर किये गए ज्ञापन में बदलाव के लिए आदेश दे दिए गए हैं। विदेशी मंत्रालय की कमिटी के चेयरमैन और कांग्रेसी एलियोट एंजेल ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जरूर खुश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में लिए गए इस फैसले को लेकर रक्षा मंत्री मार्क एस्पर, ज्वाइंट चीफ चेयर जनरस मार्क माइली और दूसरे बड़े अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। ट्रंप ने अपने इस फैसले पर किसी वरिष्ठ और जानकारी रखने वाले अधिकारी की बातों को नहीं सुना है। 

एंजेल ने कहा कि कांग्रेस में अपने सहकर्मियों के साथ काम कर रहा हूं, ये देखने के लिए इस फैसले को बदलने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है। एक अधिकारी का कहना है कि ये बात सब जानते हैं कि जब ट्रंप पर घरेलू प्रेशर पड़ेगा तो वो अचनाक प्रहार कर सकते हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि ट्रंप पहले अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाएंगे।


ट्रंप के इस फैसले के बाद से जर्मनी में अमेरिका के वो दोस्त मदद नहीं करेंगे, जो ट्रांस अटलांटिक रिश्ते को बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। लेकिन ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका के विरोध में आवाजें उठ सकती हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक जर्मनी को इस फैसले के बारे में शुक्रवार तक नहीं बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed