US: ट्रंप ने ओबामा को बताया सज्जन व्यक्ति, फिर बोले- डेमोक्रेट पार्टी के कार्यक्रम में वह भी झूठ दोहराएंगे
ट्रंप ने कहा कह बराक ओबामा सज्जन व्यक्ति हैं। लेकिन व्यापार के मामले में वह कमजोर हैं। अगर आप देश की व्यापारिक स्थिति को देखेंगे तो पाएंगे कि यह एक आपदा जैसी थी। फिर भी मैं उनको पसंद करता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि वह बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा का सम्मान करते हैं। मगर डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यक्रम में वह भी झूठ दोहराएंगे।
एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कह बराक ओबामा सज्जन व्यक्ति हैं। लेकिन व्यापार के मामले में वह कमजोर हैं। अगर आप देश की व्यापारिक स्थिति को देखेंगे तो पाएंगे कि यह एक आपदा जैसी थी। फिर भी मैं उनको पसंद करता हूं। उनका और उनकी पत्नी का सम्मान करता हूं।
इससे पहले उन्होंने ओबामा पर जन्मवाद की साजिश को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जवाबी कार्रवाई की थी। ट्रंप ने कहा था कि 2011 में व्हाइट हाउस में एक डिनर के दौरान ओबामा ने उनका मजाक उड़ाया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की ठानी थी।
वहीं ट्रंप ने डेमोक्रेटिक नेशनल कंन्वेंशन को झूठ बताया। कानून प्रवर्तन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि डेमोक्रेटिक नेशनल कंन्वेंशन पूरी तरह से झूठ पर आधारित है। उन्होंने एक सभा से पहले कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा भी कन्वेंशन में उनके खिलाफ झूठ बोलेंगे। साथ ही अब तक मेरे खिलाफ जो भी बोला गया वह झूठ था।
डीएनसी में राष्ट्रपति बाइडन ने क्या कहा
अमेरिका के शिकागो में शुरू हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में राष्ट्रपति जो बाइडन ने पार्टी समर्थकों को संबोधित किया और कमला हैरिस को अगले राष्ट्रपति के रूप में नामांकित किया। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर में अमेरिका को असफल राष्ट्र बताते हैं। यह बिल्कुल गलत है। इस दौरान डेमोक्रेट पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। वहीं राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की तरफ से नामांकित होने पर कमला हैरिस ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.