फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump authorities sanctions against international criminal court officials

डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 12 Jun 2020 09:28 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 12 Jun 2020 09:28 AM IST
सार

  • अमेरिकी सरकार ने आईसीसी की मदद कर रहे अमेरिकी कर्मचारियों पर लगाया प्रतिबंध
  • कर्मचारियों पर आर्थिक और पर्यटन संबंधी प्रतिबंध लगाने का एलान
  • अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के फैलाव को लेकर आईसीसी कर रहा जांच

विज्ञापन
trump authorities sanctions against international criminal court officials
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के उन कर्मचारियों के खिलाफ अमेरिकी आर्थिक और पर्यटन संबंधी प्रतिबंध लगा दिए हैं जो आईसीससी के ये पता लगाने में मदद कर रहे हैं कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में युद्ध जैसी स्थिति बना दी है।

विज्ञापन


ट्रंप के अधिकारियों ने एलान करते हुए कहा कि हैग आधारित न्यायालय अमेरिका की प्रभुता को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, यही नहीं अमेरिका ने रूस पर मॉस्को के खात्मे पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अगर हमारे लोगों को धमकाया जाएगा तो हम चुप नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


इधर आईसीसी ने एक बयान में कहा है कि वॉशिंगटन के इस कदम से कोर्ट की न्यायिक प्रक्रिया और कानून व्यवस्था में बिना मंजूरी के दखल देने जैसा है। कर्मचारियों पर लगाए गए प्रतिबंधों में उन लोगों की अमेरिकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी जो आईसीसी की जांच में मदद कर रहे हैं। वहीं इन लोगों और इनके परिवार वालों को अमेरिका से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी अभियोक्ता फाटो बेनसोदा 2003-14 के बीच हुए अपराधों की जांच करना चाहते थे। इसमें तालिबान की ओर से हुई बड़ी संख्या में हत्याएं, अफगान अधिकारियों की ओर से कैदियों की प्रताड़ना जैसे अपराध शामिल हैं। अमेरिकी सेना और सीआईए का अफगानिस्तान में फैलाव को लेकर जांच करना चाहते हैं। 

आईसीसी ने 2017 में पहले अभियोजकों की जांच की जिसमें पता चला कि अफगानिस्तान में अपराधों की श्रेणी बढ़ गई है। वॉशिंगटन में मानवाधिकारों के निदेशक एंड्रआ परासो ने अमेरिका के फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि ये एक तरह से वैश्विक कानून को तोड़ने की कोशिश है।

साल 2002 में आईसीसी की स्थापना हुई थी, जिसका उद्देश्य मानवता के खिलाफ हो रहे अपराध, जनसंहार और युद्ध जैसे अपराधों की जांच करना है। ये कोर्ट तभी कार्रवाई करता है जब कोर्ट का सदस्य देश अपने यहां कार्रवाई करने में असमर्थ रहा हो। अमेरिका इस कोर्ट का कभी भी सदस्य नहीॆ रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से पहले अमेरिका जैसे विचार का प्रचार कर रहे हैं, इसी सिलसिले में डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना रिश्ता तोड़ने की बात कही है। आईसीसी कोर्ट में अफगानिस्तान सदस्य है लेकिन काबूल की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि अपराधों को वो स्थानीय तौर पर सुलझा लेंगे।


अमेरिका में रहने वाले पूर्व वरिष्ठ वकील जॉन बेल्लिगर का कहना है कि लंबे समय से चल रहे अमेरिका और आईसीसी के बीच की टकराव नए मोड़ पर आ गई है। उन्होंने कहा कि ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ट्रंप सरकार की ओर से धमकी भरे प्रतिबंध लगाए गए हैं और खासकर जब चुनाव पास हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed