{"_id":"685b60766d1af71edc0a3c19","slug":"trump-admin-double-character-exposed-controversy-over-absurd-advisory-issued-for-americans-coming-to-india-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर, भारत आने वाले अमेरिकियों के लिए जारी की गई बेतुकी एडवाइजरी पर विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर, भारत आने वाले अमेरिकियों के लिए जारी की गई बेतुकी एडवाइजरी पर विवाद
Wed, 25 Jun 2025 08:05 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:05 AM IST
सार
मेरिका ने भारत में रहने वाले और यहां की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए बेतुकी ट्रैवल एडवाइजरी (यात्रा सलाह) जारी की है। भारत को लेवल 2 (अतिरिक्त सावधानी बरतें) श्रेणी में रखकर अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि भारत में अपराध, आतंकवाद और दुष्कर्म की घटनाओं का जोखिम ज्यादा है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को लेकर ट्रंप प्रशासन का दोहरा चरित्र सामने आने लगा है। भारत को भरोसेमंद साथी बताने वाले अमेरिकी विदेश विभाग ने नई चाल चली है। अमेरिका ने भारत में रहने वाले और यहां की यात्रा करने वाले अमेरिकियों के लिए बेतुकी ट्रैवल एडवाइजरी (यात्रा सलाह) जारी की है। भारत को लेवल 2 (अतिरिक्त सावधानी बरतें) श्रेणी में रखकर अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि भारत में अपराध, आतंकवाद और दुष्कर्म की घटनाओं का जोखिम ज्यादा है। वहीं अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी को लेकर मेघालय के उपमुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी एडवाइजरी में प्रमुख सुरक्षा खतरे, क्षेत्र के अनुसार यात्रा प्रतिबंध और भारत में अमेरिकी नागरिकों के लिए कानून विचार जैसे मुद्दे जोड़े हैं। अधिकारियों ने सिफारिश की है कि महिलाएं अकेले यात्रा करने से बचें तथा विशेष रूप से पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें। एडवाइजरी में कहा गया है कि अपराध और आतंकवाद के कारण भारत में अधिक सावधानी बरतें। कुछ क्षेत्रों में जोखिम अधिक है। भारत में हिंसक अपराध और आतंकवाद होते हैं। दुष्कर्म की घटनाएं भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन उत्पीड़न सहित हिंसक अपराध पर्यटक स्थलों और अन्य स्थानों पर होते हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी हमले में बच गया ईरान का परमाणु कार्यक्रम, खुफिया विभाग की रिपोर्ट को ट्रंप ने बताया झूठा
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा है कि अमेरिकी नागरिक पर्यटक केंद्रों, परिवहन केन्द्रों, बाजारों और सरकारी भवनों से दूर रहें। ये अक्सर हमलों का लक्ष्य होते हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर: आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण इस क्षेत्र की यात्रा न करें। इसमें कहा गया है कि आतंकी हमले और हिंसक नागरिक अशांति संभव है। इस क्षेत्र में हिंसा छिटपुट रूप से होती है और भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर यह आम बात है। कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में भी हिंसा होती है। भारत सरकार एलओसी के साथ कुछ क्षेत्रों में विदेशी पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं देती है।
पूर्वोत्तर को लेकर यह कहा गया
एडवाइजरी में कहा गया है कि माओवादी या नक्सलवादी भारत के एक बड़े क्षेत्र में सक्रिय हैं। जो पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। प्रभावित राज्यों में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और ओडिशा शामिल हैं। भारत में सैटेलाइट फोन या जीपीएस डिवाइस रखना गैरकानूनी है और इसके लिए 200,000 डॉलर का जुर्माना या तीन साल तक की जेल हो सकती है। अकेले यात्रा न करें, खासकर अगर आप महिला हैं। भारत में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, यात्रा योजनाओं की समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनके पास यात्रा बीमा है।
ये भी पढ़ें: ईरान, इस्राइल, अमेरिका के लिए चेहरा बचाने का मौका; जंग रुकने से अब तीनों कर सकेंगे जीत के दावे
मेघालय के डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल
अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी को लेकर मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि मेघालय पर्यटकों के लिए दुनिया में सबसे सुरक्षित स्थान है। यह बेहद दुखद है कि अमेरिका ने ऐसी एडवाइजरी जारी की है। हमें नहीं पता कि वे मेघालय को इस श्रेणी में रखने के लिए जानकारी कहां से जुटाते हैं?

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन