फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trudeau says fight with India not something Canada wants right now; seeks work constructively with New Delhi

Nijjar Row: जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत के साथ लड़ाई नहीं चाहता कनाडा, मिलकर करना चाहते हैं काम

Sun, 12 Nov 2023 07:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Nov 2023 07:02 PM IST
सार

Nijjar Row: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा एक ऐसा देश है जो हमेशा कानून के शासन के लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा, अगर बड़े देश बिना किसी परिणाम के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर सकते हैं, तो पूरी दुनिया सभी के लिए अधिक खतरनाक हो जाती है।

विज्ञापन
Trudeau says fight with India not something Canada wants right now; seeks work constructively with New Delhi
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव अभी खत्म नहीं हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर अपने दावों को दोहराया है। उन्होंने कहा कि कनाडा अभी भारत के साथ लड़ाई नहीं करना चाहता है लेकिन इस बेहद गंभीर मामले पर नई दिल्ली के साथ रचनात्मक ढंग से काम करना चाहता है। 

विज्ञापन

ट्रूडो ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि भारत ने वियना संधि का उल्लंघन किया है। नई दिल्ली ने 40 से अधिक कनाडाई राजनयिकों से राजनयिक छूट वापस लेने की चेतावनी दी थी। इसके बाद कनाडा ने अपने राजनयिकों को भारत से स्थानांतरित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 18 जून ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। ट्रडो ने सितंबर में देश की संसद को संबोधित करते हुए निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी तनाव आ गया था। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।
 

विज्ञापन

भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था। ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार ने भारत से संपर्क किया है और उनसे इस मामले की तह तक जाने के लिए मिलकर काम करने को कहा है।
 

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमें  शुरुआत से ही जब कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने के 'विश्वसनीय आरोपों' के बारे में पता चला, तो हमने भारत से संपर्क किया और उनसे इस मामले की तह तक जाने के लिए हमारे साथ काम करने के लिए कहा।
 

उन्होंने कहा कि कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय कानून और लोकतंत्र की संप्रभुता के इस गंभीर उल्लंघन पर काम करने के लिए अमेरिका और अन्य मित्रों और सहयोगियों से भी संपर्क किया और कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। 
 

उन्होंने आगे कहा, हम सभी भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे क्योंकि कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियां अपना काम करना जारी रखती हैं। कनाडा एक ऐसा देश है जो हमेशा कानून के शासन के लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा, अगर बड़े देश बिना किसी परिणाम के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर सकते हैं, तो पूरी दुनिया सभी के लिए अधिक खतरनाक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed