न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखी कराची में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की कहानी
- कराची के पूर्व मेयर ने कहा, दुनिया देखे कि पाकिस्तान ने हमारी क्या हालत कर दी है
- 'वॉइस ऑफ कराची' संस्था ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर डिजिटल एड से दिखाए हालात
- संस्था के चेयरमैन ने कहा, वे कश्मीर की बात करते हैं और खुद लोगों को मार रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस समय दुनियाभर के नेताओं का जमावड़ा लगा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के साथ-साथ ब्रिक्स और सार्क समेत विभिन्न संगठनों की बैठकें वहां हो रही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के नेता भी यहां मौजूद हैं। सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी काफी देर से पहुंचे। कुरैशी ने इसे अपनी तरफ से भारत के बायकॉट का तरीका करार दिया।
इसी बीच बीते काफी समय से दुनियाभर के देशों के सामने कश्मीर मुद्दे का रोना रोने वाले पाकिस्तान के अंदर क्या हालात हैं, उसकी तस्वीर न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखाई दी। दरअसल, न्यूयॉर्क में कई ट्रक ऐसे देखे गए जिन पर डिजिटल विज्ञापन लगे थे। इन पर कराची में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के बारे में बताया जा रहा था। यह विज्ञापन एक संस्था 'वॉइस ऑफ कराची' ने निकाले थे।
USA: Trucks carrying digital ads, highlighting the atrocities against minorities in Karachi, seen in New York. pic.twitter.com/KR5pksTn9R
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 26, 2019
यहां मौजूद कराची के पूर्व मेयर वसे जलील ने कहा, 'मुहाजिरों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं, यह दशकों से चला आ रहा है, हमने 25 हजार से ज्यादा लोगों को खोया है और हजारों लोगों को जबरन गायब किया गया है। हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि पाकिस्तान ने हमारी क्या हालत कर दी है।'
Former Karachi Mayor, Wasay Jalil: Atrocities are being committed against Mohajirs, it has been going on for decades, we have lost more than 25,000 lives & there have been thousands of forced disappearances. We want to apprise the world of our situation caused by Pakistan. pic.twitter.com/TsM9mz13Fn
— ANI (@ANI) September 26, 2019
वॉइस ऑफ कराची के चेयरमैन नदीम नुसरत ने कहा, 'पाकिस्तान को अपना घर ठीक करना चाहिए और अपने ही लोगों की हत्या करना बंद करना चाहिए। वे कश्मीर की बात कर रहे हैं लेकिन उसी समय वह कराची, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और देश के अन्य क्षेत्रों में बड़े स्तर पर मानव अधिकारों का हनन कर रहे हैं।'
'फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट' के केंद्रीय परिषद के सदस्य शम्स बलूच ने कहा कि हमारा उद्देश्य दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चेहरे को उजागर करना है और दुनिया को यह बताना है कि पाकिस्तान मानवता पर एक धब्बा है।Nadeem Nusrat, Voice of Karachi Chairman: Pakistan should fix its own home & stop killing its people. They are talking about Kashmir but at the same time they are involved in large scale human rights abuses in Karachi, Balochistan, Khyber Pakhtunkhwa & other parts of the country. pic.twitter.com/Ri2vQUdyDL
— ANI (@ANI) September 26, 2019
Shams Baloch, Central Council Member of Free Balochistan Movement, in New York: Using power, Pakistan gained control over Balochistan. Pakistan is a virus not just for India, Afghanistan or Balochistan, but for the entire world & humanity. https://t.co/WGsT4IyilA pic.twitter.com/C6DHcmsAAY
— ANI (@ANI) September 27, 2019
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने बलपूर्वक बलूचिस्तान पर नियंत्रण प्राप्त किया। पाकिस्तान न केवल भारत, अफगानिस्तान या बलूचिस्तान के लिए, बल्कि पूरे विश्व और मानवता के लिए एक वायरस है।
कौन होते हैं मुहाजिर
पाकिस्तान में मोहाजिर या मुहाजिर उन लोगों को कहा जाता है जो भारत-पाक विभाजन के बाद वर्तमान भारत के किसी क्षेत्र से वर्तमान पाकिस्तान में आकर बस गए थे। मोजाहिर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों में शामिल हैं।