{"_id":"5ec32f528ebc3e908c641a3c","slug":"tropical-storm-arthur-reached-near-north-carolina-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कैरोलिना तट के समीप पहुंचा तूफान आर्थर, 45 मील प्रति घंटे की है रफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तरी कैरोलिना तट के समीप पहुंचा तूफान आर्थर, 45 मील प्रति घंटे की है रफ्तार
Tue, 19 May 2020 06:30 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 19 May 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
उष्णकटिबंधीय तूफान आर्थर रविवार शाम को उत्तरी कैरोलिना तट के समीप पहुंच गया। अमेरिका के मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने उत्तरी कैरोलिना के बाहरी तट पर तूफान के टकराने को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्थानीय समयानुसार रात के लगभग आठ बजे तूफान का केंद्र उत्तरी कैरोलिना के केप हैटरस से दक्षिण पश्चिम में 260 मील की दूरी पर था।
विज्ञापन
45 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवा वाला यह तूफान चौदह मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार आर्थर तूफान, उत्तरी कैरोलिना तट पर पहुंचने से पहले फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिणी कैरोलिना के तट से टकराएगा, जिससे सोमवार को भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उत्तरी कैरोलिना के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक माइकल ली ने कहा कि समुद्र तट के समीप उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण विशेषकर बाहरी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन