फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tropical Storm Alberto expected to reach Mexico northeastern coast today

Storm Alberto: आज मैक्सिको के उत्तरपूर्वी तट पर पहुंचेगा अल्बर्टो, 50 मील घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Thu, 20 Jun 2024 03:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 03:09 AM IST
सार

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल हरिकेन सेंटर के निदेशक माइकल ब्रेनन ने कहा, अल्बर्टो तूफान का केंद्र मैक्सिको से लगभग 180 मील पूर्व और ब्राउन्सविले, टेक्सास से लगभग 295 मील दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था, जहां अधिकतम 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। 

विज्ञापन
Tropical Storm Alberto expected to reach Mexico northeastern coast today
तूफान (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उष्णकटिबंधीय तूफान अल्बर्टो के बृहस्पतिवार सुबह तक मैक्सिको पहुंचने की उम्मीद है। इससे उत्तरी मैक्सिको में भूस्खलन की आशंका है। इस दौरान 45 से 50 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं, बुधवार को तूफान का केंद्र बिंदु मैक्सिको की दक्षिण-पश्चिमी रहा, जो टेक्सास और मैक्सिको के तटों पर तेज हवाएं, भारी वर्षा के साथ बाढ़ ला रहा है।

विज्ञापन


नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल हरिकेन सेंटर के निदेशक माइकल ब्रेनन ने कहा, अल्बर्टो तूफान का केंद्र मैक्सिको से लगभग 180 मील पूर्व और ब्राउन्सविले, टेक्सास से लगभग 295 मील दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था, जहां अधिकतम 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह तक तूफान का केंद्र रियो ग्रांडे के मुहाने के दक्षिण में मैक्सिको के उत्तरपूर्वी तट तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ब्रेनन ने कहा कि अल्बर्टो तूफान से टेक्सास तट के कुछ इलाकों में 5 से 10 इंच तक बारिश होने की उम्मीद है। जबकि कुछ ऊंचे स्थानों पर 20 इंच तक बारिश हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप तमाउलिपास, कोहुइला और नुएवो लियोन राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ सकती है। वहीं, तमाउलिपास के गवर्नर अमेरिको विलारियल ने एक्स पर कहा, बुधवार और शुक्रवार के बीच राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेनन ने बताया कि तूफान 9 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनियां सैन लुइस दर्रे के टेक्सास तट से लेकर दक्षिण में रियो ग्रांडे के मुहाने तक और मेक्सिको के उत्तरपूर्वी तट से लेकर रियो ग्रांडे के मुहाने के दक्षिण में टेकोलुटला तक प्रभावी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed