{"_id":"6351bea1869aab747e672701","slug":"tribal-clashes-kill-170-in-country-south-in-sudan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sudan: सूडान में आदिवासियों के बीच खूनी संघर्ष, 170 लोग मारे गए, लगातार दो दिन से हो रही लड़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sudan: सूडान में आदिवासियों के बीच खूनी संघर्ष, 170 लोग मारे गए, लगातार दो दिन से हो रही लड़ाई
Fri, 21 Oct 2022 03:03 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, काहिरा
पीटीआई, काहिरा
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:03 AM IST
सार
ओसीएचए ने बताया कि ब्लू नाइल में जुलाई में हिंसक झड़पें हुई थीं, जिनमें अक्तूबर की शुरुआत तक 149 लोगों की जान गई। बीते हफ्ते शुरू हुए संघर्ष में 13 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूडान से आदिवासियों के बीच खूनी संघर्ष की खबरें सामने आई हैं। इस मामले को लेकर सूडान के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को देश के दक्षिणी प्रांत ब्लू नाइल में आदिवासियों के बीच झड़प में पिछले दो दिन में 170 लोग मारे जा चुके हैं वहीं लोगों के बीच लड़ाई बुधवार को शुरू हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार से लगातार झड़पों की खबरें आ रहीं
अधिकारियों ने बताया बुधवार से लगातार झड़पों की खबरें आ रही हैं और ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है कि लड़ाई बंद हो गई है। ब्लू नाइल में पिछले कई महीनों से जातीय हिंसा की खबर आ रही हैं। मानवीय मामलों में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि ब्लू नाइल में जुलाई में हिंसक झड़पें हुई थीं, जिनमें अक्तूबर की शुरुआत तक 149 लोगों की जान गई। बीते हफ्ते शुरू हुए संघर्ष में 13 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
1200 लोग विस्थापित हुए
ओसीएचए के मुताबिक, हिंसा से क्षेत्र में कम से कम 1,200 लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ओसीएचए ने कहा कि पिछले हफ्ते पास के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में कबायली संघर्ष में 19 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। ओसीएचए ने कहा कि अल लागोवा शहर के पास भूमि विवाद के बीच मिसरिया और नुबा जातीय समूहों के बीच लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
ओसीएचए ने कहा कि वेस्ट कोर्डोफन और ब्लू नाइल राज्यों में जातीय लड़ाई से विस्थापन और मानवीय पीड़ा का खतरा बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम कोर्डोफन राज्य के राज्यपाल ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों से बात करने के लिए शहर का दौरा किया ताकि संघर्ष को कम किया जा सके। वहीं अभी तक किसी भी विद्रोही समूह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।