फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tourism started in Switzerland, relaxation in lockdown. celebrated by acrobats by performing dangerous stunts

स्विट्जरलैंड में शुरू हुआ पर्यटन, लॉकडाउन में मिली छूट, खतरनाक स्टंट से मनाया गया जश्न

Fri, 26 Jun 2020 01:43 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्विट्जरलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्विट्जरलैंड Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tourism started in Switzerland, relaxation in lockdown. celebrated by acrobats by performing dangerous stunts
Glacier 3000 Airshow - फोटो : Instagram/ @glacier3000.ch

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में अब स्विट्जरलैंड ने ढील देनी शुरू कर दी है। यहां प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को आसान बनाने की घोषणा की गई है। अब यहां दो व्यक्तियों के बीच की आवश्यक दूरी को 2 मीटर से घटाकर 1.5 मीटर कर दिया गया है। सरकार की तरफ से यहां अब 1,000 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड  के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, "मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, एक मीटर से अधिक की दूरी स्वास्थ्य सेवा और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों में कोविड-19 संक्रमण के जोखिम को 80 फीसदी से कम कर देती है।"
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के लेस डियाब्लरेट्स में ग्लेशियर 3000 केबल कार को फिर से खोलने की खुशी में छह एक्रोबेट्स ने ग्लेशियर 3000 एयर शो में खतरनाक स्टंट किया। स्विस एक्रोबेट फ्रेडी नॉक ने घाटी में फैले केबल कार के तारों पर बाइक राइडिंग की। वहीं, वायर पर चलने के लिए पोल बैलेंसिंग के साथ "मौत के पहिए" पर सवारी जैसे खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सप्ताह के दौरान स्विट्जरलैंड में पर्यटक स्थलों को जनता के लिए बंद रखा गया। इस दौरान ग्लेशियर 3000 के बुनियादी ढांचे को एक अस्थायी कलात्मक स्टेज में बदल दिया गया है, जो छह कलाकारों की तरफ से आयोजित कलाबाजी शो के लिए एक पृष्ठभूमि के रूप में काम करेगा। बता दें कि स्विट्जरलैंड ने 15 जून 2020 से पर्यटन को शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed