{"_id":"602ac528dfdd8a3a5a7c319d","slug":"too-much-snowfall-in-america-many-flights-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में चारों ओर बिछी बर्फ की चादर, कई उड़ानें की गईं रद्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में चारों ओर बिछी बर्फ की चादर, कई उड़ानें की गईं रद्द
Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, डलास
एजेंसी, डलास
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेरिाक में बर्फबारी
- फोटो : twitter
अमेरिका में देश के एक बड़े हिस्से में जबरदस्त बर्फबारी हुई जिससे सभी तरफ बर्फ की चादर बिछी दिखाई दी। इसके बाद कई उड़ानें रोक दी गईं और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
दक्षिणी मैदानी क्षेत्रों में 12 इंच तक बर्फ गिरने की आशंका, टेक्सास में आपात स्थिति
दक्षिण में टेक्सास के गल्फ कोस्ट तक बर्फबारी हुई। ह्यूस्टन क्षेत्र में भी बारिश के बाद तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। मंगलवार की सुबह तक दक्षिणी मैदानी इलाकों में 12 इंच तक बर्फबारी की आशंका है।
विज्ञापन
नेशनल वेदर सर्विस के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मार्क चेनार्ड ने कहा, आम तौर पर सुदूर दक्षिण में लोग इस तरह की सर्द हवा का सामना नहीं करते हैं। इस सर्द तूफान की वजह से ह्यूस्टन में अधिकारियों ने लोगों को बिजली आपूर्ति ठप होने और रास्ता बाधित होने समेत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है जैसा कि श्रेणी-5 के चक्रवात के समय होता है।
विज्ञापन
अमेरिका का बड़ा हिस्सा अभी सर्द मौसम से प्रभावित है लेकिन दक्षिण तक ऐसे हालात दुर्लभ ही होते हैं। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने राज्य के सभी 254 काउंटी के लिए ‘आपदा’ की चेतावनी जारी की।
वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक टेक्सास में आपात स्थिति की घोषणा की और राज्य को संघीय सरकार की मदद मुहैया कराने का आदेश दिया। डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 760 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।