{"_id":"5f6af3588ebc3eda977cc432","slug":"time-magazine-issued-the-100-influential-personality-list-and-xi-jinping-name-took-first-than-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में डोनाल्ड ट्रंप से ऊपर रखा जिनपिंग का नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में डोनाल्ड ट्रंप से ऊपर रखा जिनपिंग का नाम
Wed, 23 Sep 2020 12:33 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग
- फोटो : social media
अमेरिका की साप्ताहिक मैगजीन टाइम ने साल 2020 के लिए सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम की सूची जारी कर दी है। इसमें 100 ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्होंने किसी ना किसी तरह से दुनिया में अपना प्रभाव छोड़ा है। इस बार की सूची में अनोखी बात यह रही कि टाइम मैगजीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नाम को लिखा है।
विज्ञापन
टाइम मैगजीन की ओर से हर साल ये लिस्ट जारी की जाती है। इस साल एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। मैगजीन 100 ऐसे व्यक्तियों की सूची जारी करती है, जिन्होंने दुनिया में अपना प्रभाव किसी भी तरीके से छोड़ा हो।
विज्ञापन
They've won elections, guided movements, achieved reform and changed the world for better—and sometimes for worse. These are the Leaders of the 2020 #TIME100 https://t.co/usxpGZkNS9 pic.twitter.com/RJu8i6M6bd
— TIME (@TIME) September 23, 2020
विज्ञापन
इसके अलावा मैगजीन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में चीनी के राष्ट्रपति शी चिनपिंग, अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडेन, एंजला मर्केल, नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शाहीन बाग की दादी बिलकिस को भी शामिल किया गया है। बिलकिस की उम्र 82 साल है और वो शाहीन बाग की दादी के नाम से जानी जाती हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान बिलकिस चर्चा में आई थीं। इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है।