फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three woman accused new york governor Cuomo of sexual harassment

न्यूयॉर्क गवर्नर कुओमो पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Wed, 03 Mar 2021 05:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
three woman accused new york governor Cuomo of sexual harassment
Andrew M. Cuomo - फोटो : https://www.governor.ny.gov/

डेमोक्रेट्स के प्रमुख नेता व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रू कुओमो पर अब तक तीन महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा है। तीसरा आरोप सोमवार को एक 33 वर्षीय महिला ने लगाए जो उनसे एक वैवाहिक समारोह में मिली थी। उन्हाेंने फोटो भी साक्ष्य भी दिया, जिसमें कुओमो ने उनके चेहरे पर हाथ रखा है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार घटना से डर गई थी। इससे पहले दो महिलाओं ने उनके प्रशासन में काम करने के दौरान शोषण के आरोप कुओमो पर लगाए थे। कुओमा को आदतन यौन अपराधी की तरह बताते हुए इस्तीफा मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के एक राजनेता एंटोनिया रेनोसो ने कहा कि वे आरोप लगा रही महिलाओं की बात पर विश्वास करते हैं। कुओमो का व्यवहार अस्वीकार्य है। न्यूयॉर्क मेयर बिल डे ब्लासियो ने आरोपाें की जांच होने तक कुओमो को महामारी के आपाताकाल के नाम पर हासिल की शक्तियां छोड़ने के लिए कहा है। उन्हें यह शक्ति 30 अप्रैल तक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुओमो ने माफी मांगी, कहा चंचल स्वभाव है 
कुओमो ने आरोपों पर माफी मांग कहा कि उनका स्वभाव ‘चंचल’ (प्लेफुल) है। पीड़िताओं ने माफी को अस्वीकार कर दिया। उनके स्वभाव को शोषणकारी बताया और कहा कि इसकी समाज में जगह नहीं। एक पीड़िता ने कहा कि शक्तिशाली पद पाने पर उन्हाेंने खराब व्यवहार किया अब उसे छिपाने के लिए आरोपों को हल्का कर रहे हैं।

डेमोक्रेट्स बुरे फंसे
कुओमो को अमेरिका का सबसे अच्छे प्रशासक प्रचारित करने वाली उनकी डेमोक्रेट पार्टी के नेता इस समय बुरे फंसे हैं। पार्टी में उनका समर्थन गिरा है। कोई नेता खुलकर उनका समर्थन नहीं कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन साकी ने बयान दिया कि राष्ट्रपति बाइडन ने कुओमो के खिलाफ एटर्नी जनरल की जांच का समर्थन किया है। उन्हाेंने महिला प्रशासनिक सदस्यों को गलत व्यवहार होने पर तुरंत रिपोर्ट करने का निवेदन किया है।


भाई सीएनएन में पत्रकार, कहा भाई है, कवर नहीं करुंगा
कुओमो के छोटे भाई और सीएनएन में पत्रकार क्रिस कुओमो ने कहा कि वे अपने भाई पर लगे आरोपों से संबंधित खबरें कवर नहीं करेंगे। सीएनएन चाहे तो कवर करे। एंड्रू और क्रिस न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर मोरियो कुओमो के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed