{"_id":"5f7a1e620b12130223078ecf","slug":"three-republicans-mp-criticized-by-peoples-after-travel-with-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के साथ सफर के बाद तीन सांसदों ने विमान में की यात्रा, हो रही आलोचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के साथ सफर के बाद तीन सांसदों ने विमान में की यात्रा, हो रही आलोचना
Mon, 05 Oct 2020 12:41 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके विमान ‘एयरफोर्स वन’ में सफर करने के दो दिन बाद मिनिसोटा राज्य के तीन सांसदों ने वाशिंगटन डीसी से अपने क्षेत्र में जाने के लिए वाणिज्यिक उड़ान पकड़ी, जिसकी वजह से उनकी खासी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
रिपब्लिकन सांसद पीट स्टाबर, टॉम एम्मर और जिम हेजडॉर्न ने डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान से सफर किया। वह भी तब जब एयरलाइंस ने उन यात्रियों के सफर पर प्रतिबंध लगा रखा है, जो हाल में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने शुक्रवार सुबह संक्रमित होने की जानकारी दी थी। विमानन कंपनी की नीति कहती है कि ऐसे ग्राहक जो बीते 14 दिन के दौरान किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आएं हों, वह कंपनी के विमान में यात्रा नहीं कर सकते। राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष केन मार्टिन ने कहा कि तीनों रिपब्लिकन सांसदों ने अन्य यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा किया।
विज्ञापन