{"_id":"5de57df38ebc3e54846b6984","slug":"three-people-suffered-heart-attack-on-pia-flight-from-jeddah-to-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआईए के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे विमान में तीन लोगों को पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीआईए के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे विमान में तीन लोगों को पड़ा दिल का दौरा
Tue, 03 Dec 2019 02:41 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
पीआईए
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस (पीआईए) के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे एक विमान में एक दंपति समेत तीन यात्रियों को दिल का दौरा पड़ गया। इनमें से एक महिला यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान टुडे ने एक रिपोर्ट में कहा कि पीआईए की विमान संख्या पीके-742 में लगभग 225 यात्री सवार थे। रविवार को तीन यात्रियों के सीने में दर्द की शिकायत करने पर विमान को कराची हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया ।
विज्ञापन
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) की एक एंबुलेंस डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ कराची हवाईअड्डे पर पहुंची। हालांकि विमान के उतरने से पहले ही महाला बीबी की मृत्यु हो चुकी थी। अन्य दो बीमार यात्री (विवाहित युगल) बच गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन