{"_id":"5f73c11f3b3aac4810391dc9","slug":"three-people-killed-and-thousands-people-rescued-in-fire-northern-california-fire-in-vine-county","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कैलिफोर्निया की वाइन काउंटी में लगी आग में तीन की मौत, हजारों लोगों को बचाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तरी कैलिफोर्निया की वाइन काउंटी में लगी आग में तीन की मौत, हजारों लोगों को बचाया गया
Wed, 30 Sep 2020 04:49 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेन फ्रांसिस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
California Fire
- फोटो : PTI
उत्तरी कैलिफोर्निया की वाइन काउंटी में सोमवार को तेज हवाओं के कारण दोबारा आग भड़कने से कई घर नष्ट हो गए। यहां लगी आग से लगभग 70,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
इस बीच राज्य के उत्तरी इलाके में आग लगने की एक अन्य घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। नापा-सोनोमा काउंटी में रविवार को आग लग गई थी। इससे पहले तीन साल पहले भी काउंटी में इसी तरह से आग फैल गई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थीं। कैल फायर डिवीजन प्रमुख बेन निकोल्स ने बताया कि सोनोमा और नापा काउंटियों से 68,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पूरे राज्य में लगभग 30 स्थानों पर आग लगी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई और निवासियों को चेतावनी दी गई है कि उन्हें वहां से निकलना पड़ सकता है। सोमवार को तेज हवाओं में कमी आने के बाद अग्निशामक दल को आग बुझाने में थोड़ी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन