फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three people injured in stampede between Hindu community and police during idol immersion

Bangladesh: बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंदू समुदाय और पुलिस के बीच झड़प के बाद भगदड़, तीन घायल

Mon, 14 Oct 2024 03:53 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 03:53 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंदू समुदाय और पुलिस के बीच भीषण झड़प हो गई है। जिससे आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Three people injured in stampede between Hindu community and police during idol immersion
ढाका में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंदू समुदाय और पुलिस के बीच झड़प होने से मचे भगदड़ में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस मामले में स्थानिय थाना प्रभारी मोहम्मद इनामुल हसन ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बाजार में प्रवेश करने का प्रयास किया। बाजार की सुरक्षा के लिए हमने उन्हें अंदर आने से रोका, जिसके कारण झड़प हुई। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ होने के बाद मैने सेना को सूचित किया और सेना ने आकर भीड़ को तितर-बितर किया। अब स्थिति अब काफी हद तक नियंत्रण में है। 
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प
बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया कि ओल्ड ढाका के पटुआतुली इलाके में नूर सुपर मार्केट की छत से बदमाशों ने रविवार देर रात बुरिगंगा नदी में मूर्तियों को विसर्जित करने जा रहे जुलूस पर ईंटें फेंकी। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोग घायल हो गए। हमले के बाद, हिंदू समुदाय के सदस्यों ने बाजार में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस दौरान झड़प तेज हो गई। 
विज्ञापन


दुर्गा पंडाल में बार-बार हुए हमले
बांग्लादेश में पांच दिवसीय दुर्गा पुजा बुधवार को शुरू हुआ जो कि रविवार को देवी दुर्गा के विसर्जन के साथ खत्म हुआ। हालांकि इस त्योहार के दौरान दुर्गा पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की कई सारी घटनाएं सामने आईं। शुक्रवार को पुराने ढाका के तांती बाजार इलाके में दुर्गा पूजा मंडप पर कथित तौर पर एक बम फेंका गया, गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बता दें कि 1 अक्टूबर से शुक्रवार तक, बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह से संबंधित लगभग 35 घटनाओं के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग एक दर्जन मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed