{"_id":"69c1a2abc5309906d40366c4","slug":"three-muslim-countries-bridge-gap-between-iran-us-mediation-talks-islamabad-west-asia-conflict-trump-khamenei-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच दूरी मिटाने में जुटे ये मुस्लिम देश, इस्लामाबाद में हो सकती है मध्यस्थता बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच दूरी मिटाने में जुटे ये मुस्लिम देश, इस्लामाबाद में हो सकती है मध्यस्थता बैठक
Tue, 24 Mar 2026 01:59 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:59 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले पांच दिनों के लिए ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का एलान किया है। इसी के साथ उन्होंने दावा किया है कि ईरान के साथ संघर्ष विराम को लेकर बातचीत की जा रही है। हालांकि, ईरान ने ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मध्यस्थता बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : ANI/Reuters
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इस बीच रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सप्ताह इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के एलान के बाद कूटनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत की वजह से हमलों को पांच दिन के लिए रोका गया है।
ये भी पढ़ें: ईरान में नहीं चाहते और हत्याएं: पांच दिन सब ठीक रहा तो खत्म होगा पश्चिम एशिया संकट, ट्रंप ने किया बड़ा एलान
विज्ञापन
कौन से मुस्लिम देश कर रहे जंग खत्म करने के कूटनीतिक प्रयास?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र पर्दे के पीछे रहकर दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद में बैठक आयोजित करने के लिए संपर्क जारी हैं, जिसमें अमेरिका और ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।
एक पाकिस्तानी अधिकारी और एक अन्य सूत्र ने बताया कि युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत इसी सप्ताह इस्लामाबाद में हो सकती है। पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में दावा- ईरानी संसद के अध्यक्ष के संपर्क में अमेरिका
इस्राइल को मध्यस्थता के लिए की जा रही इन कोशिशों की जानकारी थी, लेकिन ट्रंप के इस दावे से वह हैरान है कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। हाल के दिनों में तुर्किये, मिस्र और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने अलग-अलग बैठकों में व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से चर्चा की है।
इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से भी संपर्क किया है, जो इस संघर्ष के दौरान अहम निर्णयकर्ता के रूप में उभरे हैं। एक सूत्र ने बताया कि मध्यस्थता जारी है और प्रगति हो रही है, जिसका उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना और बाकी मुद्दों का समाधान निकालना है।
ये भी पढ़ें: US-Iran: 'तेल बाजार को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैला रहा अमेरिका', ईरान ने ट्रंप के सभी दावों को नकारा
ट्रंप ने किया ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का एलान
इस बीच ट्रंप ने कहा कि बातचीत काफी मजबूत रही है और कई अहम बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने बताया कि कूटनीति के लिए पांच दिनों तक सैन्य कार्रवाई रोकी गई है। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत सफल रहती है तो हम समझौते तक पहुंच जाएंगे, वरना हम फिर से कार्रवाई करेंगे। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ने खुद बातचीत के लिए संपर्क किया है, लेकिन ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 24 दिनों में अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन