फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three month old a deaf baby hears her mother singing first time

अमेरिका: तीन महीने बाद बच्ची ने सुनी मां की आवाज, जन्म से बहरी हुई थी पैदा

Sun, 14 Feb 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Feb 2021 05:58 AM IST
विज्ञापन
three month old a deaf baby hears her mother singing first time
ओलिविया अपनी मां की गोद में... - फोटो : YouTube grab

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया से एक सुखद खबर आई कि तीन महीने की मूक-बधिर बच्ची ने पहली बार अपनी मां की आवाज सुनी। उसकी मां ने उसे लोरी सुनाई ये पल कैमरे में कैद हो गया। 

विज्ञापन


दरअसल, हुआ ये कि पेंसिल्वेनिया की एड्रिया केम्प को एक बेटी हुई, इसका नाम ओलिविया एर्विन है। ओलिविया की जन्म के एक महीने बाद बहरा होने की पुष्टि हुई। उसकी कई जांच कराई गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन विज्ञान की मदद से उसके कान में एक यंत्र लगाया जिसकी मदद से वह सुन पा रही है।
विज्ञापन


ओलिविया को एक कॉमन वायरल संक्रमण है जिसे साइटोमेगालो वायरस कहते हैं, इस बीमारी में बच्चों के सुनने की क्षमता खत्म हो जाती है। साइटोमेगालो वायरस आमतौर पर हानिरहित होता है। कभी-कभी यह गर्भावस्था के दौरान बच्चों में समस्या का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मां एड्रिया की मां ने बताया कि जब हमें पता चला कि हमारी बेबी बहरी है कुछ सुन नहीं सकती तो मानो ऐसा लगा कि हमारा सबकुछ तबाह हो गया। मेरे पति रिकी भी काफी चिंतिंत थे। लेकिन अब हमें सुखद अहसास हो रहा है।  

आगे एड्रिया कहती हैं कि उन्हें यकीन था कि उनकी बच्ची सुन सकती है। ओलिविया काफी सतर्क थी, वह आवाज सुनने की कोशिश करती थी और जवाब देती थी। उन्होंने कहा कि शुरू में जब पता चला ओलिविया नहीं सुन सकती तो उनके लिए काफी कठिन समय था। लेकिन इसके साथ ही हम दूसेर विकल्प भी देखने लगे जो हमारी बच्ची के लिए सही हों।


एड्रिया और उनके पति ने डाक्टर से बात की। और बच्ची के लिए सुनने वाली मशीन मंगा ली। इसके बाद वह सुन पा रही है और बातों का जवाब भी दे रही है। ओलिविया के दाहिने कान में लगभग कुछ नहीं सुनाई देता है। वह अब महसूस करती है कि उसके माता पिता उसको क्या बोल रहे हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed