फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three killed, 10 injured as heavy rain lashes Kathmandu, other parts of Nepal

Nepal: बारिश के बाद काठमांडू में सुरंग ढहने से तीन की मौत और 10 घायल, नेपाल में उफान पर कई नदियां; अलर्ट जारी

Sat, 06 Jul 2024 09:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2024 09:53 PM IST
सार

नेपाल में एक जलविद्युत परियोजना में सुरंग का निर्माण कर रहे दो मजदूरों समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के कारण ये मौतें हुई और दस लोग इसमें घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Three killed, 10 injured as heavy rain lashes Kathmandu, other parts of Nepal
नेपाल में भारी बारिश के बाद उफान पर कई नदियां; अलर्ट जारी - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू से 125 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में निर्माणाधीन भोटेकोशी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में दबने से शुक्रवार को दो मजदूरों की मौत हो गई। भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका में निर्माणाधीन झिरपु इलेक्ट्रो पावर कंपनी लिमिटेड की बांध की तरफ की सुरंग भारी बारिश के कारण ढह गई, जिसमें 12 मजदूर दब गए। इस हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को बचा लिया गया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


भूस्खलन में ढहा रेस्तरां का हिस्सा, एक की मौत
इस बीच, शनिवार को राजधानी काठमांडू जिले के नागार्जुन नगर पालिका में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक रेस्तरां की रसोई दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रेस्तरां के कर्मचारी को गंभीर चोटें आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


नदी के किनारे के लिए अलर्ट जारी
देश में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती और बिष्णुमती नदियों का जलस्तर बढ़ने से टेकु और त्रिपुरेश्वर के झुग्गी-झोपड़ियों के दर्जनों घर जलमग्न हो गए। जिसके बाद बचाव कार्य के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं नदी किनारे की बस्तियों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम कर रही नदी के किनारे गश्त
इसके अलावा, पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में राप्ती नदी में उफान के बाद एक लड़का लापता हो गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार, उफनती नदी के पास एक पेड़ पर फंसे दो अन्य लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। काठमांडू से करीब 180 किलोमीटर पूर्व में दोलखा जिले में एक महिला भी नदी में बह जाने के बाद लापता हो गई है। लगातार बारिश के चलते काठमांडू घाटी में नदियों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद पुलिस ने नदी किनारे गश्त शुरू कर दी है।


खतरे में 600 से अधिक घर
वहीं बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बागमती, कोशी, गंडकी और करनाली के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण काठमांडू के पास भक्तपुर जिले में हनुमंते नदी में आई बाढ़ खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है और स्थानीय आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश करने लगी है। पुलिस ने बताया कि नदी के उफान के कारण 600 से अधिक घर खतरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed