फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Indian men arrested in New York, one accused of customs duty theft and two accused of robbery

US: अमेरिका में सीमा शुल्क चोरी मामले में भारतीय को 30 महीने की जेल; दो भारतीय मूल के लोगों पर डकैती का आरोप

Fri, 24 Jan 2025 09:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 09:45 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन भारतीय लोगों गिरफ्तार हुए। पहली घटना में एक भारतीय को सीमा शुल्क चोरी करने के आरोप में 30 महीने की सजा हुई। तो दूसरी ओर डकैती करने के आरोप में दो भारतीय की गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Three Indian men arrested in New York, one accused of customs duty theft and two accused of robbery
न्यूयॉर्क न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूयॉर्क में एक भारतीय व्यक्ति को सीमा शुल्क की चोरी के आरोप में जेल भेजा गया। मामला है कि मोनीशकुमार किरणकुमार दोशी शाह नामक एक भारतीय व्यक्ति 13.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा के आभूषणों के आयात में सीमा शुल्क चोरी और बिना लाइसेंस के धन संचारण का व्यवसाय करने का आरोप लगा, जिसके तहत उसे 30 महीने की जेल की सजा दी गई है।
विज्ञापन


दूसरी और न्यूयॉर्क में ही एक छोटे व्यवसायी के घर में उसके बच्चों के सामने डकैती करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो भारतीय मूल के व्यक्ति शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भूपिंदरजीत सिंह, दिव्या कुमारी, एलिजा रोमन, कोरी हॉल और एरिक सुआरेज हैं। 
विज्ञापन


सीमा शुल्क की चोरी, नकली चालान भी बनवाया
बता दें कि ये मामला 2019 से 2022 तक का है जब शाह ने तुर्की और भारत से आभूषणों की शिपमेंट भेजने की योजना बनाई, ताकि सीमा शुल्क से बचा जा सके। उसने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया कि वे आभूषणों को दक्षिण कोरिया भेजें, जहां से उन्हें फिर अमेरिका भेजा जाता था। इसके बाद, वे आभूषणों पर लेबल बदल देते थे और इन्हें तुर्की या भारत के बजाय दक्षिण कोरिया से भेजे जाने का दिखाते थे, ताकि अमेरिकी सीमा शुल्क से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शाह ने नकली चालान और पैकिंग सूचियां बनवाकर सीमा सुरक्षा को धोखा दिया। इस तरह, उसने लगभग 13.5 मिलियन डॉलर के आभूषण बिना सही शुल्क के अमेरिका भेजे। इसके अलावा, शाह ने 2020 से 2021 तक न्यूयॉर्क के डायमंड डिस्ट्रिक्ट में कई आभूषण कंपनियाँ चलाईं, और इन कंपनियों का इस्तेमाल 10.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा के अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए किया। 

डकैती की साजिश रचने का आरोप
साथ ही दूसरी में गिरफ्तार पांचों आरोपियों पर एक साथ मिलकर डकैती की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें 20 साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा, सिंह, रोमन, हॉल और सुआरेज़ पर एक और आरोप है कि उन्होंने डकैती के दौरान बंदूक का इस्तेमाल किया, जिसके लिए उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।


गौरतलब है कि यह घटना 1 दिसंबर, 2024 के आसपास न्यूयॉर्क के वॉलकिल शहर के पास हुई थी। आरोपियों ने एक घर में घुसकर घर के मालिक और उसकी 10 साल की बेटी को बंदूक की नोक पर धमकाया और उनका हाथ-पैर ज़िप से बांध दिए। घर में चार छोटे बच्चे थे, जो इस पूरी घटना को देख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed