{"_id":"603ee8dc22e0c912680d9c65","slug":"three-female-media-persons-murdered-in-afghanistan-after-dubbing-indian-dramas-in-local-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में भारतीय नाटकों को स्थानीय भाषा में डब करने वाली तीन महिला मीडियाकर्मियों की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में भारतीय नाटकों को स्थानीय भाषा में डब करने वाली तीन महिला मीडियाकर्मियों की हत्या
Wed, 03 Mar 2021 07:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 03 Mar 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार को तीन महिला मीडियाकर्मियों की दो अलग-अलग घटनाओं में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों महिलाएं एक स्थानीय रेडियो और टीवी स्टेशन के लिए काम करती थीं। ये महिलाएं भारत और तुर्की के लोकप्रिय नाटकों को अफगानिस्तान की स्थानीय भाषा डारी और पश्तु में डब करती थीं।
विज्ञापन
जलालाबाद में एनिकास रेडियो और टीवी के शोकरुल्ला पसून ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुरसल वाहिदी नाम की महिला पत्रकार घर में टहल रही थी, जब बंदूकधारियों ने उस पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
वहीं दो अन्य महिला पत्रकार शहनाज और सदिया काम के बाद घर लौट रही थीं, तब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं। इन घटनाओं की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान दुनिया में पत्रकारों के लिए एक खतरनाक मुल्क माना जाता है। इन तीन हत्याओं के साथ ही अफगानिस्तान में पिछले छह महीने में 15 मीडियाकर्मियों की हत्या है चुकी है।
विज्ञापन