फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three children, all aged below TEN, shot dead by father in US

बर्बरता: दो बेटों को गोली मारकर पिता ने की हत्या, तीसरा खेत में भागा तो पकड़कर लाया और सुला दिया मौत की नींद

Sun, 18 Jun 2023 09:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:29 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एक फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि एक घर से लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। वहीं, एक बच्ची बोल रही है कि उसके पिता सबको मार रहे हैं।

विज्ञापन
Three children, all aged below TEN, shot dead by father in US
बच्चों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

विस्तार

अमेरिका के ओहायो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने तीन बच्चों को साथ में बिठाया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे पिता का नाम चैड डूअरमैन बताया गया है। उसे हाल ही में कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया। अदालत ने फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी पर पत्नी को भी घायल करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


गुरुवार की घटना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एक फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि एक घर से लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। वहीं, एक बच्ची बोल रही है कि उसके पिता सबको मार रहे हैं। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां, 3, 4 और 7 साल की उम्र के तीन लड़कों को घर के बाहर गोलियों से छलनी पाया। बच्चों की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


आरोपी घर में ही बैठा मिला

घटना कोलंबस से लगभग 75 मील पश्चिम में स्थित मोनरो टाउनशिप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची थी तो डूअरमैन घर पर एक स्टूल पर बैठा पाया मिला। शुक्रवार को उसे हत्या के तीन संगीन मामलों में आरोपित किया गया। अधिकारियों ने गोलीबारी के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से पहले रची साजिश

डूअरमैन को म्यूनिसिपल कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। यहां उसने बताया कि बच्चों को मारने से पहले ही उनकी मौत की साजिश रची थी। उन्हें पहले एक साथ खड़ा किया और फिर गोली मारी। बताया जा रहा है कि इस बीच, एक बच्चे ने खेत की ओर भागने की कोशिश तो आरोपी भी पीछे भागने लगा। बाद में, डूअरमैन बच्चे को पकड़कर घर वापस लाया और गोली मार दी। इस बीच, बच्चों को बचाने के लिए 34 वर्षीय मां बीच में आई तो उसके हाथ में भी गोली लग गई। मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 



अबतक का सबसे बड़ा अपराध

म्यूनिसिपल कोर्ट के क्लेरमोंट काउंटी के मुख्य अभियोजक डेविड गैस्ट ने इन हत्याओं को अबतक सबसे डरावना अपराध बताया है। गैस्ट ने कहा कि पिता बच्चों की दुनिया होता है। उनका संरक्षक होता है, लेकिन आरोपी ने इन सब भावनाओं को दरकिनार कर मासूमों को मार डाला। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि डूअरमैन की जमानत 20 मिलियन डॉलर निर्धारित की गई है। वर्तमान में क्लेरमोंट काउंटी जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed