{"_id":"6429f42f7e15006eb90ae816","slug":"three-british-nationals-held-by-taliban-in-afghanistan-news-in-hindi-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: यूट्यूबर समेत तीन ब्रिटिश नागरिक तालिबान की हिरासत में, यूके सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: यूट्यूबर समेत तीन ब्रिटिश नागरिक तालिबान की हिरासत में, यूके सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी
Mon, 03 Apr 2023 03:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, काबुल
एएनआई, काबुल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:01 AM IST
सार
तालिबान के गुप्तचर महानिदेशालय (जीडीआई) ने जनवरी में कॉर्नवेल को अवैध हैंडगन रखने के संदेह में उसके होटल में हिरासत में लिया था। हालांकि, परिवार ने दावा किया कि कॉर्नवेल के पास उसका लाइसेंस था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने डेंजर टूरिस्ट माइल्स रूटलेज समेत तीन ब्रिटिश नागरिकों को हिरासत में लिया है। अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक, हिरासत में लिए गए 53 वर्षीय चैरिटी मेडिक केविन कॉर्नवेल और एक अन्य यूके नागरिक हैं।
तालिबान के गुप्तचर महानिदेशालय (जीडीआई) ने जनवरी में कॉर्नवेल को अवैध हैंडगन रखने के संदेह में उसके होटल से हिरासत में लिया था। हालांकि, परिवार ने दावा किया कि कॉर्नवेल के पास उसका लाइसेंस था। रूटलेज एक प्रसिद्ध YouTuber है। वह खतरनाक वीडियो बनाने के लिए विदेशों की यात्रा करते है और सोशल मीडिया पर उन्हें पोस्ट करते है। रूटलेज ने ट्विटर पर कहा, वह मनोरंजन के लिए पृथ्वी पर सबसे खतरनाक जगहों पर जाते है। अफगानिस्तान के अलावा दक्षिण सूडान और यूक्रेन जा चुके है।
यूके सरकार ने अफगानिस्तान न जाने की दी सलाह
अफगानिस्तान में यूके के नागरिकों को हिरासत में लेने के मामले को देखते हुए, यूके सरकार ने ब्रिटिश नागरिकों को वहां की सभी यात्रा न करने की सलाह दी। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने ब्रिटेन के लोगों को सलाह दी है कि अगर वे कारावास के बढ़े हुए जोखिम के बावजूद अफगानिस्तान की यात्रा करने या वहां रहने का फैसला करते हैं, तो वे लो प्रोफाइल रहें और सावधानी बरतें।