फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three British nationals held by Taliban in Afghanistan news in hindi

Afghanistan: यूट्यूबर समेत तीन ब्रिटिश नागरिक तालिबान की हिरासत में, यूके सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी

Mon, 03 Apr 2023 03:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, काबुल
एएनआई, काबुल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 03:01 AM IST
सार

तालिबान के गुप्तचर महानिदेशालय (जीडीआई) ने जनवरी में कॉर्नवेल को अवैध हैंडगन रखने के संदेह में उसके होटल में हिरासत में लिया था। हालांकि, परिवार ने दावा किया कि कॉर्नवेल के पास उसका लाइसेंस था।

विज्ञापन
Three British nationals held by Taliban in Afghanistan news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने डेंजर टूरिस्ट माइल्स रूटलेज समेत तीन ब्रिटिश नागरिकों को हिरासत में लिया है। अफगानिस्तान की मीडिया के मुताबिक, हिरासत में लिए गए 53 वर्षीय चैरिटी मेडिक केविन कॉर्नवेल और एक अन्य यूके नागरिक हैं।
विज्ञापन


तालिबान के गुप्तचर महानिदेशालय (जीडीआई) ने जनवरी में कॉर्नवेल को अवैध हैंडगन रखने के संदेह में उसके होटल से हिरासत में लिया था। हालांकि, परिवार ने दावा किया कि कॉर्नवेल के पास उसका लाइसेंस था। रूटलेज एक प्रसिद्ध YouTuber है। वह खतरनाक वीडियो बनाने के लिए विदेशों की यात्रा करते है और सोशल मीडिया पर उन्हें पोस्ट करते है। रूटलेज ने ट्विटर पर कहा, वह मनोरंजन के लिए पृथ्वी पर सबसे खतरनाक जगहों पर जाते है। अफगानिस्तान के अलावा दक्षिण सूडान और यूक्रेन जा चुके है।
विज्ञापन


यूके सरकार ने अफगानिस्तान न जाने की दी सलाह
अफगानिस्तान में यूके के नागरिकों को हिरासत में लेने के मामले को देखते हुए, यूके सरकार ने ब्रिटिश नागरिकों को वहां की सभी यात्रा न करने की सलाह दी। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने ब्रिटेन के लोगों को सलाह दी है कि अगर वे कारावास के बढ़े हुए जोखिम के बावजूद अफगानिस्तान की यात्रा करने या वहां रहने का फैसला करते हैं, तो वे लो प्रोफाइल रहें और सावधानी बरतें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed