फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Australian nationals detained, including travel blogger in Iran

ईरान में ट्रैवल ब्लॉगर समेत तीन ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को हिरासत में लिया गया

Wed, 11 Sep 2019 01:10 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 11 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Three Australian nationals detained, including travel blogger in Iran
सांकेतिक तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बुधवार को कहा कि ईरान में उसके तीन नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। तेहरान में अधिकारियों द्वारा पश्चिम देशों के नागरिकों को हिरासत में लेने का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन


एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरान में हिरासत में लिए गए तीन ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के परिवारों को विदेशी मामले एवं व्यापार विभाग राजनयिक सहायता मुहैया करवा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी निजता का सम्मान करते हुए, हम इस बारे में और कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन


इससे पहले टाइम्स ऑफ लंदन ने खबर दी थी कि ब्रिटेन के मूल की ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं को तेहरान की एविन जेल में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के सरकारी प्रसारणकर्ता एबीसी ने कहा कि उनमें से एक महिला के एक दोस्त को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं है कि उन तीनों पर आरोप लगाए गए हैं या नहीं। बताया जाता है कि उन महिलाओं में से एक को करीब एक साल पहले हिरासत में लिया गया था। बताया गया है कि वे दोनों एशियाई देशों में घूम रहे थे तभी उन्हें ईरान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 


कहा गया है कि जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है वह एक ट्रैवल ब्लॉगर है और अपनी यात्रा से जुड़े तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed