फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands without power as storm 'Lee' approaches northeast US, Canada

अमेरिका-कनाडा: चक्रवाती तूफान 'ली' का कहर, हजारों घरों की बिजली गुल; एक व्यक्ति की मौत

Sun, 17 Sep 2023 04:33 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 04:33 AM IST
सार

US-Canada: तूफान 'ली' के उत्तर-पूर्वी अमेरिका और पड़ोसी देश कनाडा के इलाकों की ओर बढ़ने से हजारों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा, जिससे भारी बारिश हुई और बिजली के तार टूट गए। 

विज्ञापन
Thousands without power as storm 'Lee' approaches northeast US, Canada
चक्रवाती तूफान ली का असर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चक्रवाती तूफान 'ली' के उत्तर-पूर्वी अमेरिका और पड़ोसी देश कनाडा के इलाकों की ओर बढ़ने से हजारों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा, जिससे भारी बारिश हुई और बिजली के तार टूट गए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, अमेरिका के मैसाचुसेट्स और मेन  के कुछ हिस्सों में गंभीर मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मेन से नोवा स्कोटिया में हजारों उपभोक्ता वर्तमान में बिजली के बिना हैं। 
विज्ञापन


अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन प्रशासन ने मेन के लिए एक आपातकालीन घोषणा जारी की और राज्य के लिए संघीय सहायता प्रदान की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरिन जीन पियरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम इस बड़े और खतरनाक तूफान के रास्ते में आने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) के मुताबिक, तटीय बाढ़ और भारी बारिश के साथ 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने अमेरिका और अटलांटिक कनाडा में न्यू इंग्लैंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य जीवन को प्रभावित किया। 

कनाडाई तूफान केंद्र ने तूफान 'ली' के नोवा स्कोटिया में दोपहर 3 बजे (कनाडाई समय) के बाद न्यू ब्रंसविक में तेज हवाओं के साथ तूफान दस्तक देने की भविष्यवाणी की है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी लुईस फोडे ने कहा कि तटीय मेन के कुछ हिस्सों में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे कटाव और नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हवा के तेज झोंके बिजली कटौती का कारण बन सकते हैं।


ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ली ने 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कनाडा में दस्तक दी है। भारी मात्रा में तबाही मचाई है। तूफान से नोवा स्कोटिया में नुकसान पहुंचा। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed