फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands of people flee daily due to Israel Gaza war

गाजा युद्ध : और बदतर हुए हालात, स्कूल-अस्पताल बंद, हजारों ने किया पलायन

Thu, 20 May 2021 06:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, गाजा सिटी।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, गाजा सिटी। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 06:33 AM IST
सार

  • बमबारी जारी, सड़कों पर सीवेज-स्वास्थ्य संकट, लाखों लोगों के पेजजल तक नहीं
  • 72,000 लोगों ने किया पलायन, हालात विकट लेकिन युद्धविराम के संकेत नहीं

विज्ञापन
Thousands of people flee daily due to Israel Gaza war
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहले से विकट स्थिति में रह रहे फलस्तीनियों के हालात इस्राइल-गाजा युद्ध में और भी बदतर हो गए हैं। बुधवार के ताजा हमलों में यहां 6 लोग मारे गए। इस्राइली सेना ने कहा, हमने हमास शासित क्षेत्र से रॉकेट दागने के बीच कई आतंकी ठिकाने उड़ाए हैं। नौ दिनों से जारी जंग में गाजा क्षेत्र के सीवेज पाइप टूटने से सड़कों पर मल बह रहा है, अस्पताल व स्कूल बंद हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।

विज्ञापन


हालात इतने खराब हैं कि गाजा में एकमात्र कोरोना परीक्षण लैब तबाह है, गलियों में मल बह रहा है और आठ लाख लोगों को पेयजल देने वाले पाइप तोड़ दिए गए हैं। यहां सीवेज सिस्टम नष्ट है और ढाई लाख लोगों को ताजा पानी देने वाला संयंत्र बंद है।
विज्ञापन


गाजा में 17 अस्पताल-क्लीनिक क्षतिग्रस्त हैं जिससे 20 लाख लोग मानवीय संकट के दौर में है। यहां 6 लाख छात्र स्कूल छोड़ चुके हैं और करीब 72,000 लोग घरों से पलायन कर गए हैं। यहां अब तक 63 बच्चों व 36 महिलाओं समेत 219 फलस्तीनी मारे गए हैं जबकि 12 इस्राइली भी हमास के रॉकेट हमलों में मारे जा चुके हैं। लेकिन अब तक युद्धविराम के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हुए इस्राइली हमले में गाजा का अल-अस्टल परिवार का 40 सदस्यों का घर भी मलबे में तब्दील हो गया है, हालांकि हमले से पांच मिनट पहले मिली सूचना के कारण सभी घर से भागकर बच गए।

इस्राइल के 52 विमानों ने 25 मिनट में हमास के 40 ठिकानों को बनाया निशाना
इस्राइली सेना ने कहा कि उसने बुधवार को खान यूनिस और राफा के शहरों के आसपास हमास के आतंकी ठिकानों पर हमले किए, जिसमें 52 विमानों ने 25 मिनट के भीतर 40 भूमिगत लक्ष्यों को निशाना बनाया।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में एक महिला की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। हमास संचालित अल-अक्सा रेडियो ने कहा, गाजा हवाई हमलों में उसका एक पत्रकार मारा गया। शिफा अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार तड़के पांच शव लाए गए। इनमें दो लोग इमारत पर हुए मिसाइल हमले में मारे गए थे।

फ्रांस समेत कई देशों ने की युद्धविराम की अपील
सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष झांग जू ने कहा कि परिषद में फ्रांस ने इस्राइल-गाजा में युद्धविराम के लिए प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया है। लेकिन अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को हिंसा रोकने का आह्वान करने वाला बयान जारी करने से रोक दिया। हालांकि अमेरिका ने युद्धविराम की अपील की है।



इस बीच, यूरोपीय संघ और हंगरी के एक सदस्य को छोड़कर सभी ने आपात बैठक में युद्धविराम की अपील की। उन्होंने हमास के रॉकेट हमलों की निंदा करते हुए इस्राइल के आत्मरक्षा अधिकार का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने भी युद्धविराम तत्काल लागू करने की मांग की।

चीन के सरकारी चैनल पर यहूदी विरोध का आरोप
चीन में इस्राइली दूतावास ने सरकारी टीवी सीसीटीवी के विदेशी चैनल द्वारा गाजा में जारी हिंसा पर चर्चा में घोर यहूदी विरोध का आरोप लगाया है।

दूतावास ने ट्वीट किया, हमने उम्मीद की थी कि दुनिया को यहूदियों द्वारा नियंत्रित करने जैसे षड्यंत्रकारी सिद्धांतों का दौर चला गया है, पर दुर्भाग्य से यहूदी विरोध एक बार फिर अपना घिनौना चेहरा लेकर सामने आ रहा है। चीन के इस विरोध पर हम स्तब्ध हैं।


इस्राइली राष्ट्रपति ने की मृत भारतीय महिला के परिजनों से चर्चा
इस्राइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने 11 मई को गाजा से फलस्तीनी उग्रवादियों के रॉकेट हमले में जान गंवाने वाली भारतीय महिला के परिवार से बुधवार को बात की और अपनी संवेदना जताई।

केरल के इडुक्की जिले की सौम्या संतोष (30) इस्राइल के अशकेलॉन शहर के एक घर में एक बुजुर्ग महिला की देखभाल करती थी और हमले के वक्त वह अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। हालांकि इस्राइली राष्ट्रपति की चर्चा की विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed