फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands of birds killed in Italy by fireworks

इटली : नए साल के जश्न पर आतिशबाजी हजारों पक्षियों के लिए साबित हुई जानलेवा

Sun, 03 Jan 2021 07:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वेटिकन सिटी।
एजेंसी, वेटिकन सिटी। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 03 Jan 2021 07:32 AM IST
विज्ञापन
Thousands of birds killed in Italy by fireworks
सड़क पर मरे पड़े पक्षी... - फोटो : twitter

कोरोना महामारी के खौफनाक दौर से गुजर रहे इटली में रोक के बावजूद नए साल के जश्न पर आतिशबाजी हजारों पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हुई। शुक्रवार रात लोगों ने भीषण आवाज और भारी मात्रा में बारूदी आतिशबाजी की, जिसकी चपेट में आए पक्षियों की लाशें रोम की सड़कों पर बिखर गईं।

विज्ञापन


इस घटना की कई तस्वीरें और वीडियो पक्षी प्रेमियों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड कर गुस्सा जताया जा रहा है। कुछ वीडियो में हजारों की संख्या में घबरा कर उड़ते हुए पक्षी नजर आ रहे हैं। वे थोड़ी देर बाद जमीन पर गिरकर दम तोड़ते दिखे।
विज्ञापन


सरकार ने शुरुआत में इसकी वजह नहीं बताई गई, लेकिन यहां सक्रिय जीव संरक्षण अंतरराष्ट्रीय संगठन (ओआईपीएम) ने इसके पीछे आतिशबाजी को कारण बताया।

संगठन की प्रवक्ता लोरेदाना डिजलियो के अनुसार आतिशबाजी की तेज आवाज से यह पक्षी डर गए। अपने घोसलों से निकल आए। आवाज से घबराकर उड़ते समय वे तेज गति से उड़ने पर बिजली के तारों या इमारतों से टकराए और गिर कर मर गए। इन पक्षियों की मौत में घबराहट से आए हार्ट अटैक की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक के बावजूद आतिशबाजी
रोम में प्राइवेट तौर पर आतिशबाजी पर रोक है। खासतौर से वायरस महामारी के चलते रात 10 बजे बाद कर्फ्यू लगता है। फिर भी आतिशबाजी हुई। ओआईपीए ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed