फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Third batch of Rohingyas sent to island in Bay of Bengal by Bangladesh Navy

बांग्लादेश : रोहिंग्याओं के तीसरे जत्थे को बंगाल की खाड़ी में द्वीप पर भेजा गया

Sat, 30 Jan 2021 03:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Third batch of Rohingyas sent to island in Bay of Bengal by Bangladesh Navy
रोहिंग्या शरणार्थी

मानवाधिकार समूहों की आपत्ति के बावजूद बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों का तीसरा जत्था शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में एक द्वीप पर भेज दिया गया। सरकार का कहना है नई जगह पर शरणार्थी अच्छे से रह पाएंगे, वहीं 10 लाख से ज्यादा शरणार्थियों को म्यांमार भेजने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


मानवाधिकार समूहों की आपत्ति के बावजूद शरणार्थियों को द्वीप पर भेजने की प्रक्रिया जारी
बांग्लादेश नौसेना के कमांडर एम मोजम्मिल हक ने बताया कि कॉक्स बाजार जिले में घनी आबादी वाले कैंपों से 1,778 शरणार्थियों को चटगांव पहुंचाया गया। वहां से नौसेना के चार जहाजों से उन्हें भसान-चार द्वीप ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों के चौथे जत्थे को द्वीप पर भेजने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिसंबर से करीब 4,000 शरणार्थियों को द्वीप पर पहुंचा दिया गया है। द्वीप पर एक लाख लोग रह सकते हैं। अभी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। मानवाधिकार संगठनों ने शरणार्थियों को द्वीप पर भेजे जाने की आलोचना की है लेकिन सरकार ने कहा है कि शरणार्थी वहां स्वेच्छा से जा रहे हैं और उनपर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। यह द्वीप मुख्यभूमि से करीब 34 किलोमीटर दूर है और यह करीब 20 साल पहले अस्तित्व में आया था। पहले यह बिल्कुल निर्जन क्षेत्र था, जहां अक्सर बाढ़ आती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed