{"_id":"60002340436d00773a70956c","slug":"these-ten-house-republicans-voted-to-impeach-trump-on-wednesday-and-what-they-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 10 रिपब्लिकन सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में दिया वोट, जानें किसने क्या कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इन 10 रिपब्लिकन सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में दिया वोट, जानें किसने क्या कहा
Thu, 14 Jan 2021 04:26 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 14 Jan 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति बन चुके हैं, जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग प्रस्ताव पास किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ निचले सदन में प्रस्ताव पास हो गया है अब सीनेट यानी ऊपरी सदन में इस पर चर्चा होगी। ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए 218 वोटों की जरूरत थी। उनकी रिपब्लिकन पार्टी के ही 10 सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ मतदान किया है। आइए जानते हैं कि इन दस रिपब्लिकन सांसदों ने सदन में ट्रंप के महाभियोग को लेकर क्या कहा...
1. व्योमिंग की लिज चेने
लिज चेने ने कहा कि पिछले हफ्ते हुए हमले में क्या हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन इतना तय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भीड़ को उकसाया था और रोकने की भी कोशिश नहीं की थी। अगर राष्ट्रपति की अनुमति नहीं होती तो ऐसा कुछ भी नहीं होता।
2. ओहियो के एंथनी गोंजालेज
एंथनी गोंजालेज का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भीड़ को उकसाया, जिसकी वजह से कैपिटल हिल में पिछले हफ्ते हिंसा हुई। इसलिए मैं उनके खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
3. वाशिंगटन की जैमी हेरेरा
जैमी हेरेरा ने राष्ट्रपति के उन दोनों बयानों की आलोचना की, जिनसे भीड़ कैपिटल हिल में हिंसा करने के लिए मजबूर हुई। कई घंटों तक राष्ट्रपति ने कुछ नहीं किया। राष्ट्रपति और उनके वकील मदद करने की बजाय सीनेटर को कॉल करने में व्यस्त थे, ताकि इलेक्टोरल कॉलेज के बाइडन की जीत के सर्टिफिकेशन को और टाला जा सके।
4. न्यूयॉर्क के जॉन काटको
जॉन काटको का कहना है कि राष्ट्रपति के भाषण की वजह से भीड़ बिल्डिंग में घुसी और हिंसा हुई। ऐसा कार्य भविष्य में हमारे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। मैं बिना कोई एक्शन लिए नहीं बैठ सकता, इसलिए मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव का समर्थन करता हूं।
5. इलिनोइस के एडम किंजिंगर
एडम किंजिंगर ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ का उल्लंघन किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ये कार्रवाई महाभियोग के योग्य नहीं है तो महाभियोग क्या है?
6. मिशिगन के पीटर मीजर
पीटर मीजर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी चुनाव में बाधा और भीड़ को उकसाने जैसे कार्यों की आलोचना की। राष्ट्रपति के उकसाने की वजह से कैपिटल हिल में पांच लोगों की मौत हो गई। इसलिए मैं डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पारित महाभियोग का समर्थन करता हूं।
7. वाशिंगटन के डैन न्यूजहाउ
डैन न्यूजहाउ का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने विदेशी और घरेलू दोनों दुश्मनों से संविधान को बचान की शपथ ली थी। पिछले हफ्ते देश में एक घरेलू हिंसा हुई, जो कैपिटल बिल्डिंग के दरवाजे तक पहुंची और राष्ट्रपति ट्रंप ने उसे रोकने का भी प्रयास नहीं किया।
8. दक्षिण कैरोलिना के टॉम राइस
टॉम राइस ने कहा कि एक बार जब हिंसा भड़क गई, जब कैपिटल पुलिसकर्मियों की पिटाई हो रही थी और उपराष्ट्रपति और कांग्रेस को बंद कर दिया गया था, तब राष्ट्रपति देख रहे थे और उपराष्ट्रपति में साहस की कमी होने को लेकर ट्वीट कर रहे थे। इसलिए मैं उनके खिलाफ महाभियोग का समर्थन करता हूं।
9.मिशिगन के फ्रेड अपटन
फ्रेड अपटन का कहना है कि अब बहुत हो चुका है। अब यह संदेश स्पष्ट करने का समय आ गया है कि हमारा देश किसी राष्ट्रपति द्वारा सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को एक राष्ट्रपति से दूसरे राष्ट्रपति तक पहुंचाने से रोकने के प्रयास को न बर्दाश्त कर सकता है और न करेगा।
10. कैलिफोर्निया के डेविड वलाडाओ
डेविड वलाडाओ ने कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का समर्थन करता हूं। राष्ट्रपति का भीड़ को भड़काना गैर अमेरिकी और घिनौना था। अब समय आ गया है कि राजनीति से ऊपर देश को रखा जाए।