फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   there is no space left for the funeral sites in California america corona virus pandemic

अमेरिका : कोरोना से हालात बदतर, कैलिफोर्निया में अंत्येष्टि स्थलों पर नहीं बची और शवों के लिए जगह

Sun, 03 Jan 2021 10:04 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 03 Jan 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
there is no space left for the funeral sites in California america corona virus pandemic
corona in world - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वायरस का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि अंत्येष्टि स्थलों में शवों के लिए जगह तक नहीं बची है। दक्षिण कैलिफोर्निया में अंत्येष्टि स्थलों के एक संगठन की ओर से कहा गया है कि उन्हें शोक संतप्त परिवारों को लौटाना पड़ रहा है क्योंकि यहां शवों के ढेर लग रहे हैं तथा अब और शवों के लिए जगह नहीं बची है।

विज्ञापन



लॉस एंजिलिस में कॉन्टीनेंटल फ्यूनरल होम्स की माग्दा मेल्डोनाडो ने कहा कि इस क्षेत्र में मैं बीते 40 साल से काम कर रही हूं और मैंने इससे पहले कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। हमें परिवारों को कहना पड़ रहा है कि हम उनके परिजन को यहां नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 के कारण 3,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश में दो करोड़ से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हैं। मेल्डोनाडो ने बताया कि कॉन्टीनेंटल फ्यूनरल होम्स में प्रतिदिन औसतन 30 शव लाए जा रहे हैं जो सामान्य से छह गुना अधिक है। अधिकतर अंत्येष्टि स्थलों में यही स्थिति है। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी में अब तक दस हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed