{"_id":"5f3f22088ebc3e3cb961ad52","slug":"there-is-no-bomb-squad-on-islamabad-airport-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद हवाई अड्डे की सुरक्षा ऊपर वाले के भरोसे, नहीं है कोई बम निरोधक दस्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्लामाबाद हवाई अड्डे की सुरक्षा ऊपर वाले के भरोसे, नहीं है कोई बम निरोधक दस्ता
Fri, 21 Aug 2020 06:53 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील जोन में से एक इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा भगवान के भरोसे पर है। पाकिस्तान के अखबार डान के मुताबिक वहां पर बम का पता लगाने वाला और बम निरोधक दस्ता नहीं है। खुफिया अधिकारियों ने पिछले महीने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) सोहेल हबीब ताजिक को इस बारे में अवगत कराया था।
विज्ञापन
अखबार ने सूत्रों के हवाले से छापा कि खुफिया जानकारी के मुताबिक इस्लामाबाद एयरपोर्ट के चारों तरफ जंगल है और इसके सबसे करीब इस्लामाबाद है जो कि यहां से 28 किमी दूरी पर है, वहीं रावलपिंडी 33किमी और अटोक 82 किमी दूर है।
विज्ञापन
आपातकालीन स्थिति में इतनी दूरी से बचाव दल और बम निरोधी दस्ते समय पर एयरपोर्ट परिसर में नहीं पहुंच सकते। ऐसे में वहां बचाव दलों को लगातार मौजूदगी रहनी चाहिये। इसके साथ ही वहां खोजी कुत्तों को तैनात किए जाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
खुफिया जानकारी के आधार पर आरपीओ ताजिक ने रावलपिंडी शहर के पुलिस अधिकारी और अटोक के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस मामले पर अटोक के डीपीओ सैयद खालिद हमदानी ने कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी की पुलिस ने इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा रखी है है।
वहीं एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रणाली को असुरक्षित और पुरानी बताया। उनके मुताबिक किसी भी संदिग्ध वस्तु पर सुरक्षा कर्मी कंबल रखकर उसे एक गड्ढे पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा इस बारे में संबंधित अधिकारियों को बन निरोधक और पता लगाने वाले दस्ते की तैनाती को लेकर कई बार पत्र लिखे, लेकिन उनके प्रयास हर बार असफल रहे।