फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The world's second longest person died in Bangladesh

दुनिया के दूसरे सबसे लंबे व्यक्ति की बांग्लादेश में मौत

Tue, 28 Apr 2020 11:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 28 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
The world's second longest person died in Bangladesh
जीनत अली - फोटो : Social Media

दुनिया के दूसरे सबसे लंबे व्यक्ति की बांग्लादेश में ब्रेन ट्यूमर से मंगलवार को मौत हो गई। 24 साल के जीनत अली बांग्लादेश के सबसे लंबे व्यक्ति थे। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे।

विज्ञापन


जीनत की लंबाई आठ फुट छह इंच थी, जो उन्हें दुनिया का दूसरा सबसे लंबा व्यक्ति बनाता था।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, चिटगांव चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में इलाज के दौरान जीनत अली की मौत हुई।

अखबार के अनुसार, जीनत का जन्म 1996 में हुआ था। उन्हें करीब पांच साल पहले पता चला कि उनको ब्रेन ट्यूमर है। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया था। जीनत को ब्रेन ट्यूमर के अलावा मधुमेह और दूसरी बीमारियां भी थीं।
विज्ञापन


उनके भाई इलियास अली ने बताया कि जीनत को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत खराब होने पर उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed