फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The US bans Russian officials and businesses

बाइडन प्रशासन ने पहली बार रूस पर लगाया प्रतिबंध, जहर बनाने के कारोबार पर लगाई लगाम

Wed, 03 Mar 2021 12:24 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 03 Mar 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The US bans Russian officials and businesses
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : PTI

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी पर जानलेवा हमले और बाद में उन्हें जेल में डालने को लेकर रूस के अधिकारियों और व्यापारों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

विज्ञापन


बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों ने उन अधिकारियों की तत्काल पहचान नहीं बताई जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बाइडन प्रशासन ने अमेरिकी रसायन एवं जैविक शस्त्र नियंत्रण एवं युद्ध उन्मूलन अधिनियम के तहत 14 व्यापार और अन्य उद्यमों पर भी प्रतिबंधों का एलान किया। इनमें से ज्यादातर जैविक रसायन जहर बनाते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी खुफिया समुदाय का निष्कर्ष है कि रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने पिछले साल अगस्त में असंतुष्टों पर रूसी नर्व एजेंट (एक तरह का जहर) 'नोविचोक' का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन प्रशासन द्वारा पहली बार रूस पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रशासन ने रूस के विपक्षी नेताओं पर कथित हमले और अमेरिकी एजेंसियों और कारोबारों को हैक करने को लेकर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुकाबला करने का संकल्प लिया हुआ है।

बाइडेन प्रशासन ने यूरोपीय संघ के साथ प्रतिबंधों का समन्वय किया। ईयू पहले ही नवलनी मामले में रूस के कुछ अधिकारियों को प्रतिबंधित कर चुका है। ईयू ने मंगलवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की जिनमें नवलनी को जेल भेजने को लेकर रूस के आला अधिकारियों को निशाना बनाया गया है।


नवलनी रूस के नर्व एजेंट हमले में बीमार पड़ गए थे। इस हमले को अमेरिका और अन्य ने पुतिन की सुरक्षा सेवा से जोड़ा। जर्मनी में महीनों के इलाज के बाद नवलनी जनवरी में रूस पहुंचे जहां मास्को में उन्हें पेरोल का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed