फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The UK health agency designated a sub lineage of the Omicron variant as a variant under investigation

एक और संकट: अब ओमिक्रॉन से उत्पन्न हुआ एक और नया वैरिएंट, ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 22 Jan 2022 09:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Jan 2022 09:40 AM IST
सार

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि  कोरोना के खतरनाक वैरिएंट से एक नया वैरिएंट उत्पन्न हो गया है जिसे जांच के तहत एक प्रकार के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन
The UK health agency designated a sub lineage of the Omicron variant as a variant under investigation
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay

विस्तार

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि  कोरोना के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन से एक नया वैरिएंट उत्पन्न हो गया है जिसे जांच के तहत एक प्रकार के रूप में नामित किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल इसकी पहचान और खतरा के स्तर को जानने के लिए परीक्षण किया जा रहा है। यूकेएचएसए के निदेशक डॉ. मीरा चंद ने कहा कि ओमिक्रॉन लगातार म्यूटेट करने वाला वैरिएंट है। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि हम नए रूपों को देखना जारी रखेंगे।  डॉ. मीरा चंद ने कहा कि हम इसके जीनोम सीक्वेंसिंग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। खतरा के स्तर को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 53 सीक्वेंस की पहचान की है। वहीं यूकेएचएसए के मुताबिक ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के BA.2 स्ट्रेन के 53 मामले सामने आए हैं। हालांकि कई स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे कम खतरनाक माना है। इसके अलावा स्टेटन्स सीरम इंस्टीट्यूट (एसएसआई) के शोधकर्ता एंडर्स फॉम्सगार्ड ने कहा कि इसपर तेजी से जानकारी प्राप्त करने के लिए वर्तमान में पर्याप्त स्रोत नहीं हैं लेकिन हमारी कोशिश लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नए स्ट्रेन को देखकर हम सभी हैरान थे लेकिन चिंतिति नहीं थे।
विज्ञापन


डेनमार्क में, BA.2 तेजी से बढ़ा
यूकेएचएसए के मुताबिक डेनमार्क में, BA.2 तेजी से बढ़ा है। यह 2021 के अंतिम सप्ताह में सभी कोविड मामलों का 20 प्रतिशत था, जो 2022 के दूसरे सप्ताह में बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट का उपवंश BA.1
डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोम कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) ने एक रिपोर्ट में बताया कि ओमिक्रॉन के सब-लीनिएज BA.1 के मामले तेजी से बढ़ते देखे जा रहे हैं, यह तेजी से डेल्टा को रिप्लेस कर रहा है। अध्ययनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के तीन उपवंश (BA.1, BA.2,BA.3)  के बारे में पता चला है। देश के कुछ राज्यों में संक्रमितों की टेस्टिंग में BA.1 के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed