फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The turmoil in Peru, Interim President Manuel Merino resigns

पेरू में उथल-पुथल, अंतरिम राष्ट्रपति मैनुअल मेरिनो ने दिया इस्तीफा

Tue, 17 Nov 2020 01:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लीमा
एजेंसी, लीमा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 17 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
The turmoil in Peru, Interim President Manuel Merino resigns
अंतरिम राष्ट्रपति मैनुअल मेरिनो - फोटो : twitter

पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति मैनुअल मेरिनो ने अंतत: पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, दो दशक के सबसे बड़े संवैधानिक संकट का सामना कर रहे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इस्तीफे के बाद मेरिनो ने कहा कि मंगलवार को उनका अंतरिम राष्ट्रपति पद की शपथ लेना, कानून के दायरे में था। वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संसद में सदस्यों ने तख्तापलट की साजिश रची थी।

विज्ञापन


अशांति के बीच दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद मैनुअल मेरिनो ने लिया फैसला
मैनुअल मेरिनो ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, सभी लोगों की तरह मैं भी देश के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहता हूं। मेरिनो ने इस्तीफा देने का फैसला ऐसे समय में लिया जब रात में अशांति के दौरान दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और उनके आधे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। पेरू के लोगों ने लीमा में झंडे फहराकर इस फैसले का स्वागत किया और नारे लगाए, ‘हमने यह कर लिया।’ लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अशांति के बीच आगे क्या होने वाला है।
विज्ञापन


वहीं सत्ता से बेदखल होने वाले पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने सुप्रीम कोर्ट से दखल की अपील की है। पेरू में काफी कुछ दांव पर लगा है। देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है और यह दुनिया भर के उन देशों में शामिल है जहां इसका प्रकोप बहुत अधिक है। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस संकट ने देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed