फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The situation in America worrisome, cases will increase rapidly, virus uncontrollable claims White house Covid-19 task force

कोविड-19: अमेरिका में हालात चिंताजनक, तेजी से बढ़ेंगे मामले, वायरस बेकाबू

Thu, 25 Jun 2020 03:24 AM IST
Rajeev Rai न्यूयार्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयार्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jun 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
The situation in America worrisome, cases will increase rapidly, virus uncontrollable claims White house Covid-19 task force
अमेरिका में कोरोना - फोटो : social media

अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति बेहद चिंताजनक है। आने वाले हफ्तों में मरीज और तेजी से बढ़ेंगे व वायरस पर कोई नियंत्रण होता नहीं दिख रहा है। व्हाइट हाउस कोविड-19 टास्क फोर्स के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को यह दावा करते हुए कहा कि अगले कुछ हफ्ते बेहद गंभीर हैं।

विज्ञापन


डॉ. फौसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वर्चुअल संबोधन से ठीक पहले लोगों से भीड़ में न जाने और मास्क जरूर पहनने की अपील की। अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष डॉ. फौसी ने कहा, लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धड़ल्ले से अनदेखी कर रहे हैं। जांच और लोगों की ट्रेसिंग के लिए बिना किसी पुख्ता तैयारी के राज्यों को खोलने के फैसले से भी हालात और बिगड़ेंगे। उन्होंने साथ ही ट्रंप के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें जांच कम करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


डॉ. फौसी ने कहा, हमसे जांच कम करने के लिए नहीं कहा गया है और हम ऐसा करेंगे भी नहीं। हम ज्यादा से ज्यादा जांचें करते रहेंगे ताकि एक-एक संक्रमित का पता लगाया जा सके और वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके। हालांकि उन्होंने कहा, अभी वायरस पर कोई नियंत्रण नहीं है। आधे से ज्यादा अमेरिका में बहुत बुरे हालात हैं। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका में करीब 23 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.20 लाख लोगों की इस महामारी से जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क दिखे राष्ट्रपति बोल्सोनारो, लगा जुर्माना
ब्राजील की एक अदालत ने देश के राष्ट्रपति को सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के दिखाई देने पर उन पर 400 डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। एक आदेश में, न्यायाधीश रेनाटो कोल्हो बोरेली ने राष्ट्रपति को चेतावनी दी कि वह मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। जज ने कहा, यदि गूगल में बोल्सोनारो की तस्वीर देखें तो वह बिना मास्क के ही दिखाई देती है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,892 नए मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,892 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,88,926 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस संक्रामक रोग के कारण 60 और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 3,755 पर पहुंच गई। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोविड-19 के 3,337 मरीजों की हालत गंभीर है।

दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में सर्वाधिक 111 की मौत
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वारयस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 111 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका में 1,06,000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं, जिनमें से 2,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। महाद्वीप में कोरोना वायरस को काबू में करने के प्रयासों को लेकर टीका संबंधी पहले परीक्षण के तहत दक्षिण अफ्रीका लोगों को बुधवार को टीके लगाना शुरू करेगा।

ऑस्ट्रेलिया में एक महीने से अधिक समय में कोरोना से पहली मौत
ऑस्ट्रेलिया में बुधवार को एक महीने से भी अधिक समय के बाद कोविड-19 से मौत का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 103 हो गई और संक्रमितों की संख्या 7,521 हो गई। मौत का नया मामला विक्टोरिया राज्य में 80 वर्षीय पुरुष का है। ऑस्ट्रेलिया में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 30 नए मामले समाने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed