फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Russian military said that it had killed five "saboteurs" who crossed into Russia from Ukraine 

रूस का दावा: विध्वंस करने के इरादे से घुसे पांच लोगों को किया ढेर; यूक्रेन ने किया खारिज

Mon, 21 Feb 2022 08:50 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Amit Mandal Updated Mon, 21 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

यूक्रेन के साथ तनाव के बीच रूसी की सेना ने एक बयान में कहा कि रूस की सीमा का उल्लंघन कर तोड़फोड़ करने वाले एक समूह के पांच लोग मारे गए हैं, लेकिन यूक्रेन ने इससे इनकार किया है। 

विज्ञापन
The Russian military said that it had killed five "saboteurs" who crossed into Russia from Ukraine 
रूस-यूक्रेन तनाव - फोटो : ANI

विस्तार

पड़ोसी देश के साथ तनाव के बीच रूसी सेना ने सोमवार को कहा कि उसने यूक्रेन से रूस की सीमा में प्रवेश करने वाले पांच विध्वंसकारियों को मार डाला है। यूक्रेन के साथ मास्को की सीमा पर तनाव को बढ़ावा देने वाला रूस का यह नया दावा है। वहीं, यूक्रेन ने रूस के इस दावे को नकार दिया है। 

विज्ञापन


पश्चिमी देशों को रूस पर भरोसा नहीं  
यह रिपोर्ट तब आई है जब कीव और वॉशिंगटन ने रूस पर नकली यूक्रेनी हमलों के संचालन की साजिश रचने का आरोप लगाया है ताकि एक हमले के बहाने अपना काम आसान किया जा सके। क्रेमलिन ने यूक्रेन की सीमाओं के आसपास हजारों सैनिकों को पहले ही भेज दिया है, जिससे यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों को डर है कि बड़े पैमाने पर हमला किया जा सकता है। सेना ने एक बयान में कहा कि रूस की सीमा का उल्लंघन कर विध्वंंस करने वाले एक समूह के पांच लोग मारे गए हैं। सेना ने कहा कि रोस्तोव इलाके में मित्याकिंस्काया गांव के पास ये घटना हुई है।   
विज्ञापन


रूस ने कहा, हमारे सैनिकों को कोई नुकसान नहीं 
सेना ने कहा कि रूसी सैनिकों या सीमा प्रहरियों में कोई हताहत नहीं हुआ। इसमें कहा गया है कि दो यूक्रेनी सैन्य वाहन तोड़फोड़ करने वालों को निकालने के लिए रूस की सीमा में घुस गए थे। रूस की जांच समिति के प्रमुख अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले सोमवार को मास्को ने कहा कि यूक्रेन से दागे गए एक गोले ने रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीमा चौकी को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसबी ने कहा कि दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र जहां गोलाबारी हुई, वहां विद्रोही-नियंत्रित क्षेत्रों से नागरिकों के घुसने की संभावना पर पिछले सप्ताह आपातकाल की स्थिति की घोषणा की थी, जिनके नेताओं ने निकासी के आदेश दिए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed