फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The President has publicly exposed the rumors in Nigeria

नाइजीरिया: मौत की खबरों पर राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं अभी जिंदा हूं’

Tue, 04 Dec 2018 12:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
The President has publicly exposed the rumors in Nigeria
Muhumdah Buhari - फोटो : AFP
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने अपनी खराब सेहत को लेकर उन तमाम कवायदों को खारिज किया है जो उन्हें मृत मानकर किसी अन्य बहरूपिये को राष्ट्रपति के स्थान पर बिठाने की अफवाहें फैला रही हैं। इन अफवाहों के बीच राष्ट्रपति खुद पोलैंड में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में लोगों के सामने आए और कहा कि मैं जिंदा हूं। 
विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर अफवाह है कि बुहारी की मौत हो चुकी है और उनके जैसे दिखने वाले एक सूडानी हमशक्ल को कुर्सी पर बैठा दिया गया है। बुहारी ने पोलैंड के कैटोवाइस में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान नाइजीरिया के प्रवासी नागरिकों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह मैं ही हूं। जल्द ही मैं अपना 76वां जन्मदिन मनाऊंगा और मैं अब भी मजबूती से काम करूंगा। नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के गलत दावों पर लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहों के मुताबिक अफ्रीका की सबसे अधिक आबादी वाले देश में राष्ट्रपति के रूप में जुबरिल नाम का बहुरूपिया बैठा बताया गया है। बुहारी के प्रवक्ता ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि कई लोगों को लगा, बीमारी के चलते मेरी मौत हो गई है और कुछ लोग तो उप राष्ट्रपति तक पहुंचकर उनसे खुद को उनका सहायक बनाने तक के लिए कहने लगे, क्योंकि उन्हें लगा कि मेरी तो मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed